PM मोदी ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती-बाड़ी में सुधार और नदियों को लेकर जताई चिंता

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को एक तीर्थ यात्रा की तरह बताया, इस दौरान उन्होंने कृषि सुधारों पर खास तौर से जोर दिया. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड की हेवल नदी का पुनरुद्धार को एक अहम उपलब्धि बताई.

Mann Ki Baat ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' (Photo-ANI)

Mann Ki Baat 139th Episode: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंथली रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ को खोज और सराहना की एक यात्रा बताया. उन्होंने इसकी तुलना एक ऐसी तीर्थ यात्रा से की, जो आम भारतीयों के योगदान को पहचानने और उसे सम्मान देने के लिए समर्पित है. 139वें एपिसोड के दौरान, उन्होंने जैविक खेती, पारंपरिक बुनाई और जल संरक्षण से जुड़ी सामुदायिक पहलों पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

‘मन की बात’ के 12 साल पूरे

12 साल पहले विजयादशमी के दिन शुरू हुए इस कार्यक्रम को याद करते हुए, मोदी ने कहा कि ये बिना किसी रुकावट के लगातार चलता रहा है, और इस सफर में श्रोताओं ने एक अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने इस प्रसारण को लोगों के समर्पण, साहस, कड़ी मेहनत और जनसेवा की भावना को सामने लाने का एक अवसर बताया.

विज्ञापन

भारत की सदियों पुरानी तीर्थ यात्रा परंपराओं का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें नागरिकों के प्रयासों को समझने और उनके योगदान को स्वीकार करने में मदद की है.

पंजाब की जैविक कपास और महिला सशक्तिकरण

पीएम मोदी ने पंजाब के मालवा क्षेत्र में ‘खेती विरासत मिशन’ की तरफ से शुरू की गई ‘नव-त्रिनजन’ पहल का जिक्र किया. इसका उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करना है. यह कार्यक्रम रासायनिक-मुक्त कपास की खेती को प्रोत्साहित करता है, जिसमें प्राकृतिक रंगों वाली कपास भी शामिल है. इस पहल के तहत स्थापित एक बुनाई स्कूल, नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करके पारंपरिक वस्त्र-कला कौशल को संरक्षित करने में मदद कर रहा है. मोदी के मुताबिक इस पहल ने महिलाओं के लिए बुनाई सीखने और ऐसे कौशल विकसित करने के अवसर पैदा किए हैं, जो उनकी आजीविका में मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

उत्तराखंड की हेवल नदी का पुनरुद्धार

पीएम ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन द्वारा हेवल नदी को पुनर्जीवित करने की कोशिशों पर भी चर्चा की. नदी के जल स्तर में गिरावट के कारण आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. इस संरक्षण अभियान में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्राउंडवाटर रिचार्ज और वृक्षारोपण जैसे कार्य शामिल थे. मोदी ने कहा कि इन उपायों से नदी को पुनर्जीवित करने और क्षेत्र के दर्जनों प्राकृतिक जल स्रोतों को फिर से बहाल करने में मदद मिली है.

विज्ञापन

नेताओं ने भी सुना ये प्रसारण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस कार्यक्रम को सुना. इस एपिसोड का मुख्य फोकस उन जमीनी स्तर की पहलों पर था, जो कृषि, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पारंपरिक ज्ञान को सामुदायिक भागीदारी के साथ जोड़ती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ