हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'फर्जी बयानबाजी और गलत प्रचार से बचें' CEC राजीव कुमार ने पार्टियों को दी नसीहत

CEC Rajiv Kumar On National Voters Day : देश में हर वर्ष 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है। साल 1950 में इसी दिन इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।

विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। (File Photo)

CEC Rajiv Kumar On National Voters Day : देश में हर वर्ष 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया जाता है। साल 1950 में इसी दिन इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजनीतिक पार्टियों को ‘विघटनकारी प्रचार’ और ‘फर्जी बयानबाजी’ से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं में चुनाव प्रक्रिया के प्रति मोहभंग हो सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टियों को फर्जी बयानबाजी और गलत प्रचार-सूचना से बचना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों को भरोसा दिया कि इलेक्शन कमीशन चुनावी प्रक्रिया पर उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर लिखित में जवाब देगा।

राजीव कुमार का बयान ऐसा समय में आया, जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली ने संविधान का मजाक उड़ाया और मतदाताओं का अपमान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने गलत सूचना और फर्जी बयानबाजी की ‘खतरनाक प्रवृत्ति’ पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह विश्वभर में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इससे कहीं ऐसा न हो कि युवाओं को मोहभंग हो जाए और वे चुनावी प्रक्रिया से दूर न हो जाएं।

विज्ञापन

उन्होंने पार्टियों को आश्वस्त किया कि जब भी वे कोई सवाल पूछेंगे या चुनावी प्रक्रिया में सुधार के लिए कोई सुझाव देंगे तो पूरी ईमानदारी से उस पर गौर करेंगे, सुधार करेंगे और उन्हें लिखित जवाब भी देंगे, लेकिन उन्हें फर्जी बयानबाजी से बचना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola