CBSE Affiliation cancel Manipur 25 Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मणिपुर के 25 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। मणिपुर सरकार के शिक्षा विभाग ने एक बयान में कहा है कि इन स्कूलों की सीबीएसई मान्यता वापस ली जा रही है क्योंकि इन स्कूलों द्वारा जमा की गई एनओसी राज्य सरकार ने नहीं जारी की थी। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई के नियम के अनुसार राज्य बोर्ड स्कूलों को केंद्रीय बोर्ड मान्यता के लिए आवेदन करने से पहले राज्य सरकार से एनओसी प्राप्त करना आवश्यकता होता है।
धोखाधड़ी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
वहीं, मणिपुर स्कूल शिक्षा की संयुक्त सचिव अंजलि चोंगथम ने कहा कि सीबीएसई ने तत्काल प्रभाव से उन 25 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है, जिन्होंने राज्य सरकार से एनओसी नहीं ली थी। अंजलि चोंगथम ने कहा कि मणिपुर सरकार ने यह भी चेतावनी दी कि वह राज्य शिक्षा और सीबीएसई नियमों का उल्लंघन करने या केंद्रीय बोर्ड को मान्यता के लिए अनुरोध करने वाले और धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री थ बसंता ने कहा कि आखिरी बार शिक्षा विभाग ने मई 2020 में कोई एनओसी दी थी।
बता दें कि मई 2020 और मई 2023 के बीच 25 स्कूलों में से ग्यारह को स्कूलों को सीबीएसई की मान्याता मिली थी। जबकि 14 स्कूल को पिछले छह महीनों में मान्यता दी गई थी। ये सभी 25 स्कूल चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिले में मौजूद हैं। स्कूल एफिलिएशन री-इंजीनियर्ड ऑटोमेशन सिस्टम CBSE SARAS 4.0 वेबसाइट अब कांगपोकपी और चुराचांदपुर के 25 स्कूलों को मान्यता प्राप्त स्कूलों के रूप में नहीं दिखाएगी। SARAS पूरे भारत में 28,900 से अधिक स्कूलों की मान्यता स्कूलों की रियल टाइम में अपडेट करता है।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines