News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cancelled Train List: भारतीय रेलवे ने सर्दियां शुरू होते ही कैंसिल और डायवर्ट होने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है. वैसे तो हर साल बढ़ते कोहरे के चलते ट्रेनें रद् की जाती है, लेकिन इस बार अभी अपग्रेडेशन के कामों के लिए कैंसिल या डायवर्ट होने वाली ट्रेनों की लिस्ट आई है. शालीमार स्टेशन यार्ड में 21 नवंबर तक ट्रैक अपग्रेड का काम होने के कारण इस रूट की ट्रेनें कैंसिल की गई है. इसका असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ा है. इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. देखें कैंसिल और ड्रायवर्ट होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
भारतीय रेलवे की एडवाइजरी के मुताबिक, उपरोक्त नंबर की ट्रेनों पर सफर से पहले इनका ऑनलाइन स्टेट्स जरूर चेक करें. गौरतलब है कि अलग-अलग रूट पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के कैंसिल और रूट डायवर्जन का सिलसिला चलता रहता है. आने वाले दिनों में बढ़ते कोहरे के मद्देनजर हर साल की तरह इस बार भी रेलवे कई ट्रेनों को दो महीने के लिए रद्द कर सकता है, इसलिए घर से निकलने से पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर रूट देखना जरूरी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।