---विज्ञापन---

Cambridge Row: लंदन वाले स्पीच पर जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को घेरा, पूछा- आपकी मंशा क्या है?

Cambridge Row: लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें घेरा है। जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए… आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने […]

Cambridge Row: लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें घेरा है। जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए… आजादी के बाद से भारत के इतिहास में, यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी, भारत के किसी भी नेता ने कभी भी विदेशी शक्तियों से भारत सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील नहीं की। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

जेपी नड्डा ने कहा कि  राहुल गांधी जी, भारत लोकतंत्र की जननी है। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आज देश में आपकी पार्टी की कोई नहीं सुनता, जनता आप पर भरोसा नहीं करती। यही कारण है कि आपकी पार्टी का लगभग सफाया हो गया है।

---विज्ञापन---

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इटली के पीएम ने पीएम मोदी को ‘मोस्ट लवेबल’ पीएम कहा है। विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ तक, सभी भारत में विकास की सराहना कर रहे हैं। जर्मन चांसलर ने कहा है कि भारत का विकास अविश्वसनीय है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और सऊदी अरब भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी, आप देश का अपमान कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

नड्डा ने पूछा- जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी एक ही भाषा क्यों बोलते हैं?

नड्डा ने कहा कि जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी एक ही भाषा क्यों बोलते हैं? पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी क्यों बोलते हैं? उन्होंन कहा कि राहुल गांधी, जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपकी मंशा क्या होती है?

---विज्ञापन---

जेपी नड्डा ने कहा कि किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि यूरोप और अमेरिका से भारत के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने का आग्रह करने के पीछे उनकी क्या मंशा है? नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अब देश विरोधी गतिविधियों का हिस्सा…राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

नड्डा बोले- राहुल गांधी राष्ट्रविरोधी टूलकिट का हिस्सा बन गए हैं

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद, राहुल गांधी अब इस राष्ट्रविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। राहुल गांधी भी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का अपमान कर रहे हैं। यह देशद्रोहियों को मजबूत नहीं तो क्या है?

---विज्ञापन---

नड्डा ने कहा कि विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को हस्तक्षेप करना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?  ॉऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।

First published on: Mar 17, 2023 10:48 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola