महंगाई-वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की अपील पर BJP एक्टिव, शुरू किया ‘मेरा भारत–मेरा योगदान’ अभियान

वैश्विक संकट और महंगाई के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर भाजपा ने राष्ट्रव्यापी ‘मेरा भारत–मेरा योगदान’ अभियान शुरू किया है. पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने सभी इकाइयों को इसे बूथ स्तर तक ले जाने के निर्देश दिए हैं.

Mera Bharat Mera Yogdan BJP campaign (1)

वैश्विक संकट, बढ़ती महंगाई और ऊर्जा संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को संगठनात्मक अभियान का रूप देते हुए बीजेपी ने ‘मेरा भारत–मेरा योगदान’ नाम से राष्ट्रव्यापी जन-जागरण अभियान शुरू किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने सभी प्रदेश इकाइयों, जिला संगठनों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश का उल्लेख किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वैश्विक संकट और महंगाई के इस दौर में 140 करोड़ भारतीयों का एकजुट संकल्प ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर ऊर्जा संरक्षण, विदेशी मुद्रा बचत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील करने को कहा है।

विज्ञापन

अभियान के तहत लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने, फिजूलखर्ची रोकने, तेल और बिजली की बचत करने तथा सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की जाएगी। पार्टी का मानना है कि अगर आम नागरिक अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें तो इसका बड़ा असर देश की अर्थव्यवस्था और संसाधनों की बचत पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को कार पूलिंग को बढ़ावा देने, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने, अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने और ई-व्हीकल अपनाने को प्रोत्साहित करने को कहा है। साथ ही ऑनलाइन मीटिंग और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को बढ़ावा देकर ईंधन की खपत कम करने पर भी जोर दिया गया है।

ईंधन और बिजली की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का प्रयास

पार्टी कार्यालयों को भी ऊर्जा संरक्षण के लिए विशेष लक्ष्य दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि कार्यालय ईंधन और बिजली की खपत में 50 प्रतिशत तक कमी लाने का प्रयास करें। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर ऊर्जा बचत को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा बचत के लिए भी कई सुझाव दिए गए हैं। इनमें खाने के तेल की खपत में 10 प्रतिशत कमी, अनावश्यक विदेशी यात्राओं को टालना, सोने की खरीदारी सीमित करना और भारत में बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना शामिल है। पार्टी ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के व्यापक अभियान से जोड़ा है।

राष्ट्रहित में जनभागीदारी का प्रयास

बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में जनभागीदारी का प्रयास है। पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि प्रधानमंत्री मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

पार्टी का कहना है कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी मजबूत होगा, जब नागरिक स्तर पर बचत, संयम और स्वदेशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। इसी सोच के साथ बीजेपी आने वाले दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर जन-जागरण कार्यक्रम चलाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ