पीएम मोदी की अपील पर पेट्रोल-डीजल बचाने में अर्धसैनिक बल सबसे आगे, बजट में 10% की कटौती

CRPF ITBP cut fuel consumption: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर अर्धसैनिक बलों ने ईंधन बचाने के लिए कमर कस ली है. सीआरपीएफ ने अपने वाहनों के पेट्रोल-डीजल में 10 फीसदी की कटौती की है, तो वहीं आईटीबीपी ने अधिकारियों के विदेशी दौरों पर रोक लगा दी है. जवानों की फिटनेस सुधारने के लिए अब कुछ इलाकों में बाइक की जगह साइकिल से पेट्रोलिंग की जाएगी.

Fuel Conservation Drive: CRPF Cuts Petrol Consumption, ITBP Cancels Foreign Tours; PM Modi Appeals to Paramilitary Forces to Save Fuel.

Photo Credit: Gemini AI

विज्ञापन

CRPF ITBP cut fuel consumption: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) बचाने की खास अपील की है. पीएम की इस अपील का असर अब देश के अर्धसैनिक बलों पर साफ दिखने लगा है. देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने ईंधन की खपत को कम करने के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. सीआरपीएफ ने अपने सभी वाहनों के पेट्रोल और डीजल के बजट में सीधे 10% की कटौती करने का निर्णय लिया है.

अफसरों की अतिरिक्त गाड़ियों पर लगी रोक

सीआरपीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बल के मुख्यालय ने इस बात पर भी रोक लगा दी है कि किसी भी अफसर को एक से ज्यादा गाड़ियां न मिलें. इसके साथ ही, मुख्यालय ने जवानों और अधिकारियों से तेल बचाने के लिए नए सुझाव भी मांगे हैं. तेल की बर्बादी रोकने के लिए एक और अनोखा कदम उठाया गया है. अब उन इलाकों में मोटरसाइकिल गश्त (पेट्रोलिंग) पूरी तरह बंद कर दी गई है, जहां जवान आसानी से साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. बल का मानना है कि साइकिल से गश्त करने से पेट्रोल तो बचेगा ही, साथ ही जवानों की फिटनेस भी और बेहतर होगी. हालांकि, यह नियम अति संवेदनशील इलाकों पर लागू नहीं होगा.

विज्ञापन

ITBP ने विदेशी दौरों पर लगाई पाबंदी

ईंधन और देश के संसाधनों को बचाने की इस मुहिम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) भी पीछे नहीं है. आईटीबीपी ने अपने अधिकारियों और जवानों के सभी विदेशी दौरों पर फिलहाल रोक लगा दी है. महानिदेशालय ने अपने आदेश में साफ किया है कि प्रशासनिक कामों और स्थिर लोकेशंस (स्टैटिक ड्यूटी) पर तैनात गाड़ियों की संख्या तुरंत कम की जाएगी.

देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

दोनों ही बलों ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि तेल बचाने की इस पूरी कवायद का असर देश की सुरक्षा तैयारियों पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा. आतंकवाद विरोधी अभियानों और आंतरिक सुरक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में लगी गाड़ियों को इस कटौती से बाहर रखा गया है. बल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश की सेफ्टी और सिक्योरिटी से किसी भी कीमत पर समझौता किए बिना ही ईंधन की बचत की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ