Kerala Bus Accident: आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस केरल में पलटी, 20 से ज्यादा घायल

Kerala Bus Accident
विज्ञापन

Kerala Bus Accident: आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस शनिवार को हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस पठानमथिट्टा जिले के लाहा इलाके में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बस में 44 तीर्थयात्री सवार थे। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि आठ साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ साल के लड़के सहित तीन लोगों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है, जबकि 18 अन्य को यहां के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी को पेरिनाडू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य चलाया

बताया जा रहा है कि बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुलिस, दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य चलाया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने तीर्थयात्रियों के बचाव अभियान और आगे के इलाज की व्यवस्था की।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि घायल हुए सभी लोगों के लिए आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया गया है। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी व जिला पुलिस प्रमुख सहित उच्च अधिकारियों को घायलों के इलाज के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ