---विज्ञापन---

देश angle-right

BSF के डीजी और स्पेशल डीजी हटाए गए, केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई

केंद्र सरकार द्वारा किसी सुरक्षा बल के दो शीर्ष अधिकारियों को एक साथ हटाना बड़ी कार्रवाई है। फिलहाल इसके कारणों के बारे में पता नहीं चला है।

---विज्ञापन---

BSF Special DG: भारत-पाकिस्तान की सीमाओं पर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही बीएसएफ के डीजी और स्पेशल डीजी को हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर दोनों को उनके वर्तमान पद से हटाकर उनके मूल कैडर राज्यों में वापस भेज दिया गया है। बता दें बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को उनके पद से हटाया गया है।

मूल कैडर राज्यों में वापस भेजे गए हैं दोनों अधिकारी

जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा किसी सुरक्षा बल के दो शीर्ष अधिकारियों को एक साथ हटाना बड़ी कार्रवाई है। फिलहाल इसके कारणों के बारे में पता नहीं चला है। आदेश के मुताबिक दोनों अर्धसैनिक बल के अधिकारियों को तुरंत उनके मूल कैडर राज्यों में वापस भेज दिया गया है। यह आदेश अचानक क्यों और किस कारण से किया गया?, इसकी जानकारी फिलहाल नही दी गई है।

---विज्ञापन---

बॉर्डर पर तैनात रहती है BSF

बता दें बीएसएफ पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य संवेदनशील बॉर्डरों पर तैनात रही है। बॉर्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात ये बल बेहद तेजतर्रार और दमखम रखता है। बता दें बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल को उनके पद से हटाकर उनके मूल राज्य कैडर केरल भेजा गया है। वहीं, बीएसएफ के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को भी उनके मूल राज्य कैडर भेजने का आदेश हुआ है।

यह भी पढ़ें:Wayanad Landslide के बाद केंद्र सरकार का बड़ा कदम, पश्चिमी घाट का 57000 Sq Km एरिया इको सेंसिटिव जोन होगा घोषित

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:अभी और बिगड़ेंगे हालात, सितंबर भी अपने साथ लाएगा भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाएं, रहिए तैयार

First published on: Aug 02, 2024 11:09 PM

BSF
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola