हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेणुगोपाल पर लगाए गए आरोपों पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर मन की बात करेंगे। यह कार्यक्रम का 121वां एपिसोड होगा। आज से चारधाम यात्रा शुरू होगी। केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और 2 मई को लोग बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Breaking News Live Updates

Live Updates

21:58 (IST) 27 Apr 2025

भाजपा सांसद ने सीएम सिद्धारमैया को घेरा

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बयान पर कहा कि जहां देश इस हमले के खिलाफ आक्रोश में हैं, जन-जन के मन में है कि इसका कठोर और प्रभावी उत्तर भारत को देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी भावना के अनुरूप अपना संकल्प व्यक्त किया है कि इस घटना को करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस के कुछ नेता ठीक वही भाषा बोल रहे हैं जो पाकिस्तान बोल रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा यह कहना कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है यह वही भाषा है जो पाकिस्तान के गृह मंत्री, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोल रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि आपने कहा था कि आप सरकार के साथ हैं, अब कुछ दिन में आपके चेहरे पर से नकाब निकल गया। हमें कांग्रेस पार्टी से जवाब चाहिए, जहां तक विकल्प की बात है, मैं सिद्धारमैया को स्पष्ट करना चाहता हूं कि क्या विकल्प होगा यह प्रधानमंत्री मोदी, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी, हमारे तीन सेनाओं के प्रमुख पर छोड़ दीजिए। आप रक्षा विशेषज्ञ बनने का प्रयास न करें।

21:55 (IST) 27 Apr 2025

वेणुगोपाल पर लगाए गए आरोपों पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया ये जवाब

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक बार फिर मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहूंगा कि मैंने जो भी कहा है वह पूरी तरह से सत्यापन योग्य तथ्यों और 100% प्रामाणिक जानकारी पर आधारित है। यह बयानबाजी नहीं है। यह उचित परिश्रम और सावधानीपूर्वक जांच के बाद किया गया तथ्यात्मक दावा है। ये जनहित में तथ्यों से उत्पन्न वैध प्रश्न हैं। ऐसे कई और प्रश्न हैं जो समय आने पर उठाए जाएंगे। हमारी जांच जारी है और यह पूरी तरह से तथ्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर जिम्मेदारी से की जा रही है। इसका किसी भी तरह के राजनीतिक बयान या व्यक्तिगत हमलों से कोई लेनादेना नहीं है।

20:26 (IST) 27 Apr 2025

CM हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- SIT की रिपोर्ट का कर रहे इंतजार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि वे पिछले 3 महीनों से ये सारे आरोप लगा रहे हैं। एक SIT भी गठित की गई है। हम SIT की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ लोगों की एकता के बीच, वे और उनकी पार्टी के साथी निराधार राजनीति कर रहे हैं। यह उनकी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए है।

17:58 (IST) 27 Apr 2025

फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कुनाल जून गिरफ्तार, STF-झज्जर पुलिस ने पकड़ा

फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कुनाल जून को एसटीएफ और झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गैंगस्टर को देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस वसीम अकरम ने बताया कि कुनाल जून सितंबर में दिल्ली से दुबई के शाहजहां भाग गया था। इसके बाद वह अजरबैजान और कजाकिस्तान पहुंचा। आरोपी कजाकिस्तान से यूक्रेन के रास्ते अमेरिका भागना चाहता था। उस पर हरियाणा के झज्जर और रोहतक जिले में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और फिरौती मांगने जैसे 15 संगीत मुकदमे दर्ज हैं। अमेरिका पहुंचकर गैंगस्टर कुनाल जून अपनी गैंग ऑपरेटर करना चाहता था। हालांकि वह क्षेत्र के कई बड़े गैंगस्टरों से भी सम्पर्क में है।

हरियाणा एसटीएफ के करनाल रेंज के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि कुनाल जून मूल रूप से बहादुरगढ़ के नुना माजरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता भी कई तरह की संगीत गतिविधियों में शामिल है। कुनाल जून ने 16 वर्ष की उम्र में पहली हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उस पर रोहतक में गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई समेत तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने का भी आरोप है।

16:47 (IST) 27 Apr 2025

BRICS की मीटिंग में नहीं शामिल होंगे जयशंकर-डोभाल

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल ने ब्राजील में 30 अप्रैल को होने वाली BRICS विदेश मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया।

16:02 (IST) 27 Apr 2025

JNU छात्र संघ चुनाव में ABVP ने रचा इतिहास, जीतीं 23 सीटें

ABVP ने JNU छात्र संघ चुनाव में इतिहास रच दिया। ABVP ने काउंसलर की 42 में से 23 सीटें जीतीं।

14:58 (IST) 27 Apr 2025

'विश्वास है कि कुछ प्रतिक्रिया होगी', पहलगाम हमले पर क्या बोले शशि थरूर?

पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह एक लंबे पैटर्न का हिस्सा है, जिसे हम लगभग एक चौथाई सदी से देख रहे हैं। लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है, प्रशिक्षित किया जाता है, हथियार दिए जाते हैं और अक्सर सीमा पार से निर्देशित किया जाता है। फिर पाकिस्तान किसी भी जिम्मेदारी से इनकार करता है। अंततः जिम्मेदारी स्थापित हो जाती है और साबित हो जाती है। यह स्पष्ट है कि हमारे पास कई विकल्प हैं, लेकिन कुछ स्पष्ट सैन्य प्रतिक्रिया अनिवार्य है। राष्ट्र इसकी मांग कर रहा है और इसकी उम्मीद कर रहा है। मुझे विश्वास है कि कुछ प्रतिक्रिया होगी।

14:55 (IST) 27 Apr 2025

पुलिस ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को वापस भेजा

पुलिस ने अलीगढ़ के गभाना टोल से सपा सांसद रामजी लाल सुमन को वापस भेजा।

13:54 (IST) 27 Apr 2025

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली धमकी

केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हवाई अड्डे को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ता जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पहुंचा और टर्मिनलल्स की जांच की, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। यह जानकारी एयरपोर्ट PRO ने दी है।
12:47 (IST) 27 Apr 2025

मन की बात पर अनिल विज का रिएक्शन

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 121वें एपिसोड पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि एपीसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता की भावनाओं को छूते हैं और इस वक्त हर किसी का मन उद्वेलित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर भी अपना दृष्टिकोण रखा कि जिनके साथ यह घटना हुई है, उनको इंसाफ जरूर दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं।

09:51 (IST) 27 Apr 2025

महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग

महाराष्ट्र के जलगांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपनी ही बेटी पर ही गोलियां चलाईं। दामाद को भी भून डालने का प्रयास किया। घटना जलगांव के चोपड़ा तहसील की है। साल भर पहले सीआरपीएफ के रिटायर्ड पीएसआय किरण मांगले की बेटी तृप्ति ने अविनाश नाम के लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों पुणे शहर में रह रहे थे, लेकिन आरोपी पिता इस प्रेम विवाह से खुश नहीं था। फायरिंग में तृप्ति की मौत हो गई है। अविनाश भी गंभीर रूप से जख्मी है। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

08:52 (IST) 27 Apr 2025

नागपुर में हादसे में 2 लोगों की मौत

नागपुर में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। दोपहिया वाहन पर सवार तीन लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया। दो लोगों की मौत हो गई और 4 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नागपुर के कुही तालुका के गोंडी फाटा में हुई। किशोर मेश्राम अपनी चाची गुनाबाई मेश्राम और सार्थक के साथ दोपहिया वाहन पर थे, जब सामने वाले वाहन ने मौके पर ब्रेक लगाया तो किशोर ने दोपहिया वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दोपहिया वाहन सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। इस घटना में गुनाबाई और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चे का का नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है ।

08:45 (IST) 27 Apr 2025

स्विट्जरलैंड में पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 मृतकों को श्रद्धांजलि दी और भारत सरकार ने मृतकों को इंसाफ दिलाने की मांग की।

07:48 (IST) 27 Apr 2025

UP के बागपत में आज विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के बागपत में आज पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बंद रहेगा। बड़ौत-खेकड़ा-बागपत-अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार बंद रहेंगे। व्यापारियों ने सर्व समाज के लोगों के साथ बैठक करके बंद का फैसला किया। मोदी सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। चिकित्सकों और मेडिकल संगठनों ने भी एकजुट होकर बंद का आह्वान किया। सिर्फ अस्पतालों मे ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी।

07:25 (IST) 27 Apr 2025

ईरान की राजाई बंदरगाह में विस्फाट हुआ

दक्षिणी ईरान के होर्मोजगन प्रांत के बंदर अब्बास शहर में शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 750 से अधिक घायल हो गए। विस्फोट कथित तौर पर मिसाइल प्रोपेलेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रासायनिक पदार्थ की शिपमेंट में हुआ। विस्फोट से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आसपास की इमारतों और कारों को भारी नुकसान पहुंचा।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पहलगाम आतंकी हमले की जांच अब NIA करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिम्मेदारी सौंप दी है। ईरान में बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। 750 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर मन की बात करेंगे। यह कार्यक्रम का 121वां एपिसोड होगा। आज से चारधाम यात्रा शुरू होगी। केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और 2 मई को लोग बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola