हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 2070 बॉक्स बरामद

Today News Headlines: PM नरेंद्र मोदी पहले ओडिशा और फिर उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वे देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स का इनॉगरेशन करेंगे। दिल्ली दंगों के आरोपी और AIMIM कैंडिडेट ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

Live Updates

22:47 (IST) 28 Jan 2025

दिल्ली में चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, 2070 बॉक्स बरामद

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शराब की खेप पकड़ी है। जानकारी के अनुसार शराब के कुल 2070 बॉक्स बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये पंजाब की है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के पटेल नगर इलाके में 40 बॉक्स अवैध शराब मिलने के बाद ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने शराब सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद 2070 बॉक्स अवैध शराब पकड़ी गई है।

21:45 (IST) 28 Jan 2025

UP: अलीगढ़ में आगजनी, 6 पुलिसकर्मी झुलसे, अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर भड़के लोग

अलीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां आगजनी में 6 पुलिसकर्मी झुलस गए गए हैं। जानकारी के अनुसार अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे थे। भीड़ उग्र हो गई, मौके पर तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है।

19:59 (IST) 28 Jan 2025

Delhi: बुराड़ी बिल्डिंग गिरने के मामले में मरने वालों की संख्या 5 हुई

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में बिल्डिंग गिरने के मामले में मंगलवार को मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। बता दें यहां 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत ढह गई थी। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मलबा हटा लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

17:03 (IST) 28 Jan 2025

Kasturba Nagar Assembly constituency: गृह मंत्री अमित शाह और सांसद बांसुरी स्वराज ने किया रोड शो

राजधानी में विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच मंगलवार को यहां कस्तूरबा नगर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी नीरज बसौया के लिए गृह मंत्री अमित शाह और सांसद बांसुरी स्वराज ने रोड शो किया और बीजेपी के लिए वोट मांगे। बता दें यहां कांग्रेस ने अभिषेक दत्त और आप ने रमेश पहलवान को टिकट दिया है।

16:12 (IST) 28 Jan 2025

Delhi Assembly Elections 2025: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी जाएंगे दिल्ली चुनाव आयोग ऑफिस

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज शाम दिल्ली चुनाव आयोग ऑफिस जाने वाले हैं। बता दें इससे पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर घोलने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगी थी।

15:26 (IST) 28 Jan 2025

Budget 2025: 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2025 को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। जानकारी के अनुसार संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं, सत्र का दूसरा हिस्सा मार्च में शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

14:38 (IST) 28 Jan 2025

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मिली पैरोल

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन को शर्तों के साथ चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पैरोल दे दी है। ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक कस्टडी पैरोल मिली है। सुरक्षा और अन्य खर्च खुद ताहिर वहन करेंगे। शर्तों के अनुसार, ताहिर हुसैन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रतिदिन शाम को जेल तिहाड़ जाना होगा। केवल पार्टी ऑफिस और अपने चुनाव क्षेत्र में जाएंगे, लेकिन ताहिर हुसैन अपने घर नहीं जाएंगे।

14:36 (IST) 28 Jan 2025

राम मंदिर ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से विशेष अपील

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। सोशल मीडिया पर चंपत राय ने रिटन स्टेटमेंट जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। पिछले 3 दिन में श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इसलिए अयोध्या जनपद के आसपास के श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे 15-20 दिन बाद अयोध्या रामलला के दर्शन को पधारें।

14:28 (IST) 28 Jan 2025

इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कोलकाता में इंटरनेशनल बुक फेयर का उद्घाटन करेंगी। यह पुस्तक मेला 9 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में प्रख्यात कवि, लेखक और अन्य विद्वान उपस्थित रहेंगे। बोइमेला प्रांगण, करुणामयी,साल्टलेक में लगने वाले पुस्तक मेले की फोकल थीम देश जर्मनी होगा। पिछले साल पुस्तक मेले में 27 लाख पुस्तक प्रेमी आए थे और 23 करोड़ रुपये की पुस्तकें बिकी थीं। कई नये प्रकाशकों ने आगामी पुस्तक मेले में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। पुस्तक मेले में एक तरफ बांग्लादेश को नो एंट्री है तो वहीं हर साल की तरह, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, इटली, स्पेन, पेरू, अर्जेंटीना, कोलंबिया और अन्य लैटिन अमेरिकी देश पुस्तक मेले में भाग ले रहे हैं।

14:24 (IST) 28 Jan 2025

वैष्णो देवी जा रही बस की ट्रक से टक्कर

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के नगरोटा में हुआ। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13:49 (IST) 28 Jan 2025

भागीरथ मांझी ने जॉइन की कांग्रेस

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मनोज प्रजापति भी कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली है।

13:25 (IST) 28 Jan 2025

UP के कानपुर में घर में ब्लास्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार दोपहर को कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति के घर में धमाका हो गया। घटना रेलबाजार के फेथफुलगंज इलाके की है। धमाका इतना तेज था कि कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति मोहम्मद रऊफ (65) के चीथड़े उड़ गए। उसका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही रेलबाजार थाने की पुलिस, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच करने पहुंचा है।

12:21 (IST) 28 Jan 2025

पत्नी और 4 बेटियों का हत्यारोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होटल में पत्नी और 4 बेटियों की हत्या करने वाले बदर को पुलिस ने दबोच लिया है। वारदात के बाद 27वें दिन आरोपी पुलिस के हाथ लगा। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। आरोपी बदर ने बेटे के साथ मिलकर अपनी पत्नी और 4 बेटियों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी थी। दोनों बहाने से पांचों को आगरा से लखनऊ लाए थे और हत्याएं करते हुए का वीडियो भी बनाया था। मनीषा सिंह ADCP सेंट्रल लखनऊ ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

11:48 (IST) 28 Jan 2025

केजरीवाल के लिए प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भेजा है। शत्रुघ्न सिन्हा पूर्वांचली बहुल विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर सकते हैं। वे अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

11:05 (IST) 28 Jan 2025

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने खत में लिखा कि प्रधानमंत्री किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल क्लास का बहुत फायदा होगा। मैंने हिसाब लगाया कि अगर लोन माफ न किया जाएं तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह टैक्स में देता है, यह मिडिल क्लास का दुख है।

10:18 (IST) 28 Jan 2025

तमिलनाडु में NIA की छापेमारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की तमिलनाडु में छापेमारी चल रही है। तमिलनाडु में एक साथ 16 अलग-अलग जगह पर छापे मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, ISIS से जुड़े मामले को लेकर मिले इनपुट पर रेड की कार्रवाई चल रही है। मामले में पहले गिरफ्तार आईएसआईएस के एजेंट्स से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए थे। उन्हें के आधार पर एजेंसी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

09:19 (IST) 28 Jan 2025

राम रहीम को फिर मिली पेरोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ऐन पहले एक बार फिर गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। पुलिस प्रसाशन ने गुपचुप तरीके से आज सुबह 5:26 मिनट पर राम रहीम को जेल से बाहर निकाला। माना जा रहा है कि इस बार गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे में रहेगा। साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है।

09:03 (IST) 28 Jan 2025

इंफोसिस को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन पर FIR

इंफोसिस को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन समेत 18 लोगों पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में IISC के पूर्व निदेशक बलराम भी शामिल हैं। बेंगलुर के 71वें सिटी सिविल और सेशन कोर्ट (सीसीएच) के निर्देश पर सदाशिव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

आदिवासी बोवी समुदाय के शिकायतकर्ता दुर्गाप्पा ने दावा किया कि 2014 में उन्हें हनीट्रैप मामले में झूठा फंसाया गया और बाद में IISC के फैकल्टी मेंबर की मदद से बर्खास्त कर दिया गया।उन्हें जातिवादी गाली और धमकियां दी गईं। इस मामले में आरोपी अन्य व्यक्तियों में गोविंदन रंगराजन, श्रीधर वारियर, संध्या विश्वेश्वरैया, हरि केवीएस, दासप्पा, बलराम पी, हेमलता मिशी, चट्टोपाध्याय के, प्रदीप डी सावकर और मनोहरन शामिल हैं।

08:03 (IST) 28 Jan 2025

बुराड़ी बिल्डिंग हादसे में 12 लोगों का रेस्क्यू

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम 7 बजे ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास कौशिक एन्क्लेव में एक 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। हादसे में बिल्डिंग में काम कर रहे कुछ मजदूर दब गए। पुलिस, फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियों और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात तक करीब 12 लोगों को मलबे में से निकाला गया। एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हादसास्थल पर पहुंचे। बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन फिनिशिंग के लिए POP का काम चल रहा था।

07:27 (IST) 28 Jan 2025

मध्य प्रदेश में 42 IAS अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश में देररात 42 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। भरत यादव की जगह सीबी चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है। चक्रबर्ती के पास नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
06:14 (IST) 28 Jan 2025

उत्तरी न्यू इंग्लैंड में लगे भूकंप के झटके

उत्तरी न्यू इंग्लैंड में बीती रात भूकंप के झटके लगे। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र दक्षिणी मेन में यॉर्क हार्बर से लगभग 6 मील दक्षिण-पूर्व में था। सर्वेक्षण में बताया गया कि भूकंप लगभग 8 मील की गहराई पर था। भूकंप न्यू इंग्लैंड के हर राज्य में महसूस किया जा सकता था, और पेन्सिलवेनिया जैसे दूर-दराज के इलाकों में भी कुछ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

Breaking News Today 28 January: आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। प्रमुख खबरों की बात करें तो कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हो चुका है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। देररात मध्य प्रदेश में रात में 42 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया। 12 जिलों के कलेक्टर भी बदले। अगले महीने PM मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। भारत में होने वाली क्वाड की बैठक में दोनों मिल सकते है। उत्तरी न्यू इंग्लैंड में देररात रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola