Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

भारत पहुंचे 20 नागरिकों के शव, मिडिल ईस्ट जंग में कुवैत में गंवाई जान

भारत पहुंचे 20 नागरिकों के शव, मिडिल ईस्ट जंग में कुवैत में गवाईं जान

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 1, 2026 08:02

मिडिल ईस्ट जंग का आज 33वां दिन है। जंग में ईरान और इजरायल में सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई है। इसका असर भारत समेत अन्य देशों पर भी हुआ है। ईरान के हमले में कुवैत में कई भारतीयों की जान गई थी। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, देर रात केरल के एर्नाकुलम में कुवैत एयरवेज की विशेष उड़ान कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आई। इसमें 20 भारतीय नागरिकों के शव थे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय युद्ध में 8 भारतीय मौतों का दावा कर रहा है।

अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो चुकी है। जंग को 32 दिन बीत चुके हैं। लेकिन हालात सुधरने के हालात नहीं दिख रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर की बात कह रहे हैं लेकिन उसी चर्चा के बीच अमेरिकी हमले भी हो जाते हैं। ऐसे में जंग की शांति को लेकर अस्थिरता बनी हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन का किडनैप, तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

विदेश मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष के कारण अब तक लगभग 55 लाख यात्री भारत वापस आ चुके हैं। भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से प्रभावित परिवारों की सहायता कर रहा है और शवों को वापस लाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला, नेतन्याहू बना रहे हैं नया गुप्त गठबंधन

First published on: Apr 01, 2026 07:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.