News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Blood Moon Videos: भारत समेत पूरी दुनिया ने बीती रात पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून देखा। रविवार की रात को दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण खुली आंखों से देखा गया, जो ठीक 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू हुआ और एक बजकर 28 मिनट पर खत्म हुआ। करीब 3 घंटे 27 मिनट तक चांद को ग्रहण लगा रहा और इस दौरान चांद के जो खूबसूरत नजारे देखने को मिले, जिंदगीभर के लिए यादगार रह गए।
#WATCH | Delhi | Moon completely visible following Total Phase of the #LunarEclipse pic.twitter.com/Ss0YVzJqAy
— ANI (@ANI) September 7, 2025
#WATCH | Delhi | Stunning visuals as Moon starts becoming visible following the completion of Total phase of the #LunarEclipse pic.twitter.com/zGVzYNU84f
— ANI (@ANI) September 7, 2025
बता दें कि चंदग्रहण तमिलनाडु से शुरू हुआ था और 9 बजकर 57 मिनट पर ग्रहण शुरू होने के करीब 80 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इसके बाद 12 बजकर 22 मिनट पर चंद्रमा से पृथ्वी की छाया हटने लगी थी। इसके बाद लोगों ने सफेद रंग का दूध-सा चमकता चांद देगा और पूरी छाया हटने के बाद ब्लड मून देखा। 27 जुलाई 2018 के बाद पहली बार भारत के सभी शहरों में पूर्ण चंद्रग्रहण ब्लड मून के साथ साल 2025 में नजर आया। वहीं साल 2022 के बाद भारत में पहली बार सबसे लंबा चंद्रग्रहण नजर आया। अब पूर्ण चंद्रग्रहण साल 2028 में लगेगा।
#WATCH | Delhi | The moon gradually starts becoming visible as the #LunarEclipse exits the total phase pic.twitter.com/FREBAcsVAx
— ANI (@ANI) September 7, 2025
बता दें कि पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून को देखने के लिए इस बार किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत महसूस नहीं हुई। वहीं कई लोगों ने चंद्रग्रहण और ब्लड मून को दूरबीन या टेलिस्कोप देखा। कर्नाटक के बेंगलुरु में पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून को देखने के लिए को लोगों को दिखाने के लिए नेहरू प्लेनेटेरियम में हाई रिजोल्यूशन लेंस वाले टेलीस्कोप लगाए गए थे। ग्रहण का सूतक काल 12 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो गया था। वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर में चंद्रग्रहण लगने से पहले ही आरती करके कपाट बंद कर दिए गए थे।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | Mesmerising 'Red Moon' or the 'Blood Moon' as the #LunarEclipse proceeds towards the exit phase pic.twitter.com/dGDFolGW4Q
— ANI (@ANI) September 7, 2025
बता दें कि भारत के अलावा पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लड मून एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी नजर आया। एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे लंबे समय तक सबसे अच्छा खूबसूरत पूर्ण चंदग्रहण और ब्लड मून देखने को मिला। यूरोप और अफ्रीका में लोग पूर्ण चंदग्रहण और ब्लड मून को कुछ देर ही देख पाए। बैंकॉक में पूर्ण चंदग्रहण और ब्लड मून 12:30 से 1:52 बजे तक नजर आया। बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52 बजे तक पूर्ण चंदग्रहण और ब्लड मून दिख। टोक्यो में 2:30 से 3:52 बजे और सिडनी में 3:30 से 4:52 बजे तक पूर्ण चंदग्रहण और ब्लड मून नजर आया।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | The #LunarEclipse enters the 'Red Moon' or the 'Blood Moon' phase pic.twitter.com/3ErbLNs0jc
— ANI (@ANI) September 7, 2025
#WATCH | Delhi | Mesmerising 'Red Moon' or the 'Blood Moon' as the #LunarEclipse enters its Total phase pic.twitter.com/UNlHsPeoYH
— ANI (@ANI) September 7, 2025
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | The #LunarEclipse enters the Total Phase or the 'Blood Moon' phase pic.twitter.com/8nIQSOGqSK
— ANI (@ANI) September 7, 2025
#WATCH | Kolkata, West Bengal | The #LunarEclipse enters the Total Phase or the 'Blood Moon' phase pic.twitter.com/AMwaLNyU5T
— ANI (@ANI) September 7, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।