कौन हैं शक्ति शर्मा? जिन्होंने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में एयर वाइस मार्शल बनने वाली पहली महिला अधिकारी

भारतीय रक्षाबलों में पहली बार एक महिला अधिकारी को एयर वाइस मार्शल बनाया गया है. उन्हें नॉन-मेडिकल स्टाफ में एजुकेशन सेक्टर का एयर वाइस मार्शल बनाया गया है और बीते दिन उन्होंने अपने नए पद की जिम्मेदारी भी संभाल ली.

shakti sharma | air vice marshal | indian airforce

भारतीय वायुसेना में साल 2010 से महिलाओं को कमीशन किया जा रहा है. (Credit-X/AI)

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना अधिकारी शक्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है. वे भारतीय रक्षाबलों में नॉन-मेडिकल स्टाफ में टू-स्टार रैंक हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. क्योंकि शक्ति शर्मा को एयर वाइस मार्शल नियुक्त किया गया है. 1 सितंबर 2026 से शक्ति शर्मा ने असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ(एजुकेशन) का पदभार भी संभाला लिया है. शक्ति शर्मा की यह अचीवमेंट भारतीय रक्षाबलों के इतिहास में महिलाओं के लिए मील का पत्थर है और इस अचीवमेंट को भारतीय रक्षाबलों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा. सेना-नौसेना में महिलाएं अबतक कर्नल और उनके बराबर वाले रैंक तक पहुंची हैं, लेकिन शक्ति ने एयर वाइस मार्शल बन इतिहास रचा है.

शक्ति शर्मा का करीब 32 साल लंबा शानदार करियर

बता दें कि शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना (IAF) से जुड़ी थी और अब उनके पास 32 साल का अनुभव है. शक्ति शर्मा ने फील्ड स्टेशन, कमांड हेडक्वार्टर, ट्रेनिंग सेंटर और एयर हेडक्वार्टर में जिम्मेदारियां निभाईं हैं. शक्ति शर्मा ने IIT कानपुर और पुणे यूनिवर्सिटी में भारतीय वायु सेना की ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित की. शक्ति शर्मा ने पंजाब के कपूरथला में तीनों सेनाओं के लिए जवानों को तैयार करने के लिए बने सैनिक स्कूल में बतौर पहली महिला प्रिंसिपल के रूप में काम किया. साल 2010 से भारतीय वायुसेना में महिलाओं को परमानेंट कमीशन दिया जा रहा है. इसके तहत ही शक्ति शर्मा को योग्यता और अनुभव के आधार पर एयर वाइस मार्शल कमीशन दिया गया.

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना में पहले भी महिलाओं ने रचे इतिहास

बता दें कि शक्ति शर्मा पहली महिला नहीं हैं, जिन्होंने एयर वाइस मार्शल बनकर इतिहास रचा है, बल्कि उनसे पहले भी कई महिलाएं भारतीय वायुसेना में इतिहास रच चुकी हैं. जैसे साल 2023 में ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को वेस्टर्न सेक्टर में फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई थी. शालिजा पाकिस्तान सीमा पर तैनात मिसाइल स्क्वाड्रन की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं. हाल ही में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंड ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट में फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स क्लीयर करने वाली पहली महिला पायलट बनी थीं. मई 2026 में स्क्वाड्रन लीडर सान्या भारतीय वायुसेना में एलीट कैटैगरी-A क्वालिफाइड फ्लाइंड इंस्ट्रक्टर बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ