Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर-2 पर लग सकता है बैन? मद्रास हाई कोर्ट में वकील ने क्यों की अपील?

मद्रास हाई कोर्ट में महिला वकील शीला ने फिल्म धुरंधर-2 पर बैन लगाने की मांग की है। आरोप है कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं। वकील ने विधान सभा चुनाव होने तक फिल्म को बैन करने की मांग की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 23, 2026 14:34

फिल्मी दुनिया में तहलका मचाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर-2 पर संकट छा सकता है। वैसे तो फिल्म को राजनीतिक बताकर सोशल मीडिया पर एक जंग छिड़ी हुई है। अब यह मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है। मद्रास हाई कोर्ट में महिला वकील शीला ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। शीला का आरोप है कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं। वकील ने तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की है।

गत 19 मार्च को मोस्ट वेटेड फिल्म घुरंधर-2 रिलीज हुई थी। उम्मीद के हिसाब से फिल्म को अच्छी सफलता भी मिल रही है। अभी तक दुनियाभर में धुरंधर-2 ने करीब 750 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग बहस चल रही है। कुछ लोग फिल्म को एक तरफा पसंद कर रहे हैं, तो दूसरी वर्ग फिल्म को सरकार की स्क्रिप्ट बता रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कांच हिलने लगा, ब्लास्ट हुआ और…’,17 साल बाद लिया बदला, Dhurandhar का वो एक्टर, जिसने बर्थडे पर देखा था 26/11 का भयानक मंजर

अब यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। गत सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील शीला ने मौखिक तौर पर फिल्म पर बैन लगाने की अपील की। कोर्ट ने वकील को याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। वकील ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। वकील ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मांग की है। मुख्य नयायाधीश एस ए धर्माधिकारी और जस्टिस जी अरुल मुरुगन तमिलनाडु से यह मांग हुई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की पीक डिटेलिंग में आदित्य धर से हुई चूक? जीजा-साले के फाइट सीक्वेंस में हुआ

बता दें कि 23 अप्रैल को म दक्षिण राज्य तमिलनाडु में विधान सभा चुनाव होने हैं। वकील ने आरोप लगाया है कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं। इसके अलावा घुरंधर-2 लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। sacnilk के अनुसार, धुरंधर अब तक भारत में नेट 465.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिलहाल, फिल्म के देशभर में करीब 8 हजार 972 शो चल रहे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त समेत कई नेता अहम भूमिकाओं में हैं।

First published on: Mar 23, 2026 01:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.