'कांच हिलने लगा, ब्लास्ट हुआ और…',17 साल बाद लिया बदला, Dhurandhar का वो एक्टर, जिसने बर्थडे पर देखा था 26/11 का भयानक मंजर

Arjun Rampal: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी बेहद कमाल का काम किया है. इस फिल्म को जिसने भी देखा है तारीफ ही की है. इस बीच अर्जुन रामपाल ने एक बेहद जरूरी किस्सा शेयर किया है.

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

Arjun Rampal: हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है और दर्शक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी कमाल का काम किया है. इस बीच अब अर्जुन रामपाल ने 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है.

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का बर्थडे

दरअसल, इंडिया टुडे से बात करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने बताया कि उनका बर्थडे भी 26 नवंबर को ही आता है. अभिनेता ने बताया कि वो भी इस खतरनाक हमले का शिकार हो सकते है, लेकिन उनके दोस्त की देरी ने उन्हें बचा लिया था, लेकिन अब 17 साल बाद अभिनेता को इसका बदला लेने का मौका मिला है.

विज्ञापन

सीन निभाकर लिया बदला

अभिनेता ने बताया कि 26/11 के उस ट्रॉमा ने फिल्म ‘धुरंधर’ के 26/11 वाले हमले के सीन को निभाने में बेहद मदद की है. साथ ही उन्होंने अपने दोस्त को याद करते हुए उनको भी थैंक्स कहा है. एक्टर ने कहा कि वो समय बहुत ही ज्यादा भयानक था और फिल्म ‘धुरंधर’ में उस सीन का निभाकर बदला लेने जैसा था.

कांच हिलने लगा था और…

अर्जुन ने बताया कि उस दिन को उनका बर्थडे मनाने के लिए जा रहे थे, लेकिन हमारा एक दोस्त तैयार हो रहा था और हम ड्रिंक्स पीने चले गए थे. भगवान सलामत रखे क्योंकि तभी एक ब्लास्ट हुआ. पूरा कांच हिलने लगा था और हम सोच में पड़ गए थे. तभी हमारा फोन बजा और जानकारी मिली कि कोलाबा मत जाना वहां हमले शुरू हो गए हैं.

विज्ञापन

फिल्म ‘धुरंधर’

अभिनेता ने आगे कहा कि मैंने अपने जन्मदिन पर 26/11 के उस भयानक मंजर को देखा था. एक्टर ने कहा कि अगली सुबह जब मैं वापस जा रहा था, तो लगा कि मैं बीमार हो जाऊंगा. फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का सीन सुनाया तो मैं समझ गया कि मुझे उससे बदला लेने का मौका मिलेगा और मैंने फिल्म ‘धुरंधर’ में बस यही किया है और आखिर में मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि- भारत माता की जय.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ