हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Karnataka Crime News: कर्नाटक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीजेपी वर्कर प्रवीण नेट्टारू की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापामारी कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो जाता था। अब आरोपी पुलिस के हाथ आया है।

विज्ञापन
प्रवीण नेट्टारू।

Karnataka Crime: कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पहले इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन 3 लोगों का सुराग नहीं लग रहा था। जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल था। अब आरोपी कर्नाटक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की थी।

तब फरार आरोपियों के बारे में पुलिस ने कहा था कि एनआईए भी इनके खिलाफ वारंट जारी करेगी। हत्याकांड में शामिल डायरेक्ट और इनडायरेक्ट लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामले में कई समीक्षा बैठकें भी की थी। कर्नाटक पुलिस की ओर से आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की बात भी कही गई थी।

विज्ञापन

कई जिलों में हुए थे जोरदार प्रदर्शन

पुलिस ने सभी आरोपियों के परिवारों से संपर्क में होने का दावा भी किया था। मामले में पीएफआई की भूमिका की भी जांच हुई थी। प्रवीण को 26 जुलाई 2022 को मौत के घाट उतारा गया था। देर शाम उनके ऊपर दक्षिण कन्नड़ के बेल्लारे में हमला किया गया था। बाइक सवार हमलावरों के पास घातक हथियार थे। भाजपा नेता की हत्या घर जाते समय हुई थी। हत्या के बाद कई जिलों में प्रदर्शन हुए थे।

यह भी पढ़ें: संजय राउत के खिलाफ नागपुर पुलिस को शिकायत, PM MODI के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

विज्ञापन

हत्या के मामले में एनआईए ने भी जांच की थी। कई जगहों पर छापा मारकर लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। एनआईए जांच के लिए हुबली, मैसुरु, दक्षिण कन्नड़ गई थी। आरोपियों से पुलिस को डिजिटल उपकरणों के अलावा काफी आपत्तिजनक सामान मिला था। नेट्टारू मूल रूप से बेल्लारी के रहने वाले थे। उनके मर्डर मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के वर्करों का नाम आया था। दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारी पुलिस थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola