संजय राउत के खिलाफ नागपुर पुलिस को शिकायत, PM MODI के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Maharashtra Lok Sabha elections 2024: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नागपुर पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संजय राउत ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। जो सही नहीं है। चुनाव आयोग से भी कार्रवाई की मांग की गई है।

Sanjay Raut Slams Cm Eknath Shinde

शिवसेना (यूबीटी) MP संजय राउत।

Lok Sabha elections 2024: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धर्मपाल मेश्राम ने नागपुर में संजय राउत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में संजय राउत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र में गाड़ने जैसे अभद्र शब्द संजय राउत ने कहे हैं। मेश्राम द्वारा राज्य चुनाव आयोग को भी मेल द्वारा संजय राउत के खिलाफ शिकायत दी गई है।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी संजय राउत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिसमें कहा गया है कि पीएम को मुगल सम्राट औरंगजेब की तरह महाराष्ट्र में दफनाने की टिप्पणी की गई है। जिसके लिए शिवसेना (यूबीटी) नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चुनाव प्रचार में ऐसी टिप्पणियों के कारण अशांति फैल सकती है।

विज्ञापन

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने आरोप लगाए हैं कि ऐसी टिप्पणियां कहीं न कहीं पीएम मोदी के लिए अपमानजनक हैं। राउत ने अहमदनगर में रैली के दौरान पीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी। बीजेपी ने आरोप लगाया कि मोदी और औरंगजेब के बीच समानता दिखाने की कोशिश की गई है। ऐसी टिप्पणियां सांप्रदायिक माहौल को खराब कर सकती हैं।

विज्ञापन

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि ऐसी टिप्पणियां प्रधानमंत्री की जान के लिए खतरा पैदा करती हैं। निर्वाचन आयोग संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई करे। ऐसी टिप्पणियां दोबारा किसी नेता के लिए न हों, ये भी सुनिश्चित किया जाए। संजय राउत इससे पहले भी पीएम और दूसरे भाजपा नेताओं पर हमले करते रहे हैं। उनके पहले भी कई बयान चर्चा में आ चुके हैं।

विज्ञापन

संजय राउत ने कहा था कि औरंगजेब को हमने इसी महाराष्ट्र की धरती पर दफन किया था। औरंगजेब ने महाराष्ट्र को जीतने के लिए 27 साल तक कोशिश की थी। जब हम औरंगजेब की कब्र खोद सकते हैं, तो नरेंद्र मोदी कौन हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ