पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जॉन बारला तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। जॉन बारला गुरुवार को कोलकाता के तृणमूल भवन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और मंत्री अरूप बिस्वास की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। जॉन बारला के बगल में बैठे सुब्रत बख्शी ने कहा कि बारला राज्य भाजपा से निराश हैं और ममता बनर्जी के काम से खुश हैं, इसलिए उन्होंने तृणमूल में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इसके बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने उनके आवेदन को मंजूरी दे दी।
कौन हैं जॉन बारला?
जॉन बारला पश्चिम बंगाल भाजपा के बड़े नेता रह चुके हैं। वह अलीपुरद्वार से भाजपा के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे, जॉन बारला केंद्र में अल्पसंख्यक विकास राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र अलीपुरद्वार से मनोज टिग्गा को टिकट दे दिया और मनोज टिग्गा ने जीत भी हासिल की। इसे लेकर उन्होंने खुले तौर पर नाखुशी जाहिर की थी। इसके बाद से पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गई थी। कुछ महीने पहले जॉन बारला को नॉर्थ बंगाल में सीएम ममता बनर्जी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया था।
टीएमसी में शामिल होने पर क्या बोले?
तृणमूल कांग्रेस में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद जॉन बारला ने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान मुझे आदिवासी लोगों के हितों के लिए काम करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं आदिवासी आबादी के हितों के साथ न्याय कर सकूंगा। बारला ने कहा, ‘मैं 160 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाना चाहता था। अस्पताल रेलवे की जमीन पर बन रहा था। मैंने इसके लिए धन भी जुटा लिया था, लेकिन विपक्षी नेता ने इसे रोक दिया। मैं लोगों के लिए काम करना चाहता था। लेकिन शुभेंदु अधिकारी ने इसे रोक दिया। अगर हम इसे इस तरह रोकेंगे, तो पार्टी में कौन काम करेगा?’
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
53 mins agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
3 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
4 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
5 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बालाघाट पहुंचकर राहुल ने साधा मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना, कहा- 'लोगों को नहीं मिल रही मदद'
8 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines