Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 47 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Kerala Assembly Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. कोझिकोड उत्तर सीट से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राज्य के कई बड़े नेताओं को भी महत्वपूर्ण सीटों से टिकट दिया गया है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 16, 2026 17:17
BJP First Candidate List For Kerala Assembly Election
Credit: News24

केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में कई अहम सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. BJP की पहली सूची में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इनमें पार्टी ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है, तो वहीं कई अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया है. इस सूची में कोझिकोड उत्तर विधानसभा सीट से नव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया गया है. नव्या हरिदास BJP की सक्रिय और जमीनी नेता मानी जाती हैं. पार्टी को उम्मीद है कि वो इस सीट पर मजबूत चुनौती पेश करेंगी. बीजेपी ने एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से टिकट दी है. वहीं वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर और जुलूस के लिए लेनी होगी पुलिस की इजाजत, 5 राज्यों के चुनाव के लिए EC के निर्देश

---विज्ञापन---

केरल में 140 सीटों पर होगा मतदान

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को ही 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है. केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और काउंटिंग 4 मई को की जाएगी. केरल में कुल 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी इस बार केरल में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए रणनीतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन कर रही है. पार्टी ने ऐसे चेहरों को आगे किया है जिनकी स्थानीय स्तर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. इससे बीजेपी को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

क्या है बीजेपी की रणनीति?

केरल की राजनीति पर लंबे समय से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का दबदबा रहा है. ऐसे में बीजेपी लगातार राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पिछले कुछ चुनावों में पार्टी को सीमित सफलता मिली थी, लेकिन इस बार वो ज्यादा सीटों पर जोरदार प्रदर्शन करने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में एससी (SC) और एसटी (ST) आरक्षित सीटों पर भी मजबूत दावेदारों को उतारा है, जैसे मानंतवाड़ी (ST) से पी. श्याम राज और अहिंगल (SC) से एडवोकेट पी. सुधीर. बीजेपी ने इन 47 सीटों पर तुरंत उम्मीदवारों का ऐलान कर चुनाव प्रचार में बढ़त बनाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें: Assembly Election 2026: 5 राज्यों में ‘महाचुनाव’ के लिए क्या है EC की तैयारी? जानिए CEC ज्ञानेश कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

First published on: Mar 16, 2026 04:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.