---विज्ञापन---

देश angle-right

भाजपा ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपिसोड किया रिलीज, कांग्रेस शासन में 48,20,69,00,00,000 रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप

Congress Files: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर रविवार को नए सिरे से हमला किया है। भाजपा ने कांग्रेस के शासन में 48,20,69,00,00,000 रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपिसोड जारी किया है।बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि कांग्रेस फाइल्स […]

---विज्ञापन---

Congress Files: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर रविवार को नए सिरे से हमला किया है। भाजपा ने कांग्रेस के शासन में 48,20,69,00,00,000 रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपिसोड जारी किया है।

बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड देखिए। कैसे कांग्रेस के राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए।

---विज्ञापन---

वीडियो में भाजपा ने क्या कहा?

‘कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार’ शीर्षक वाले वीडियो संदेश में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास समेत अन्य उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था।

वीडियो में भाजपा ने कहा कि इतनी राशि से 24 INS विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे, लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया।

---विज्ञापन---

भाजपा बोली- 2004-14 का कार्यकाल ‘खोया हुआ दशक’

बीजेपी ने वीडियो में कहा कि पूरे 70 साल को एक तरफ रख दें तो 2004-14 के पिछले कार्यकाल को ही देखें तो यह ‘खोया हुआ दशक’ था। उनके शासन में जो भी भ्रष्टाचार होता रहा, उन दिनों के अखबार भ्रष्टाचार की खबरों से भरे रहते थे, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।

भाजपा ने कांग्रेस पर 1.86 लाख करोड़ रुपये के कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये के 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये के कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की घूस का आरोप लगाया गया। वीडियो संदेश के अंत में भाजपा ने कहा, ‘यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सिर्फ झांकी है, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है।’

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने भी जारी किया था सवालों का सेट

इससे पहले कांग्रेस ने भी अडानी मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था और ‘हम अदानी के हैं कौन’ अभियान के तहत सवालों के कई सेट जारी किए थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विभिन्न परियोजनाओं में अडानी समूह को एकाधिकार दिया।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 02, 2023 02:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola