संसद में कुत्ता लाने का नहीं थम रहा बवाल, BJP कर रही प्रिविलेज मोशन पर विचार, जानिए - क्या बोलीं रेणुका चौधरी?

संसद परिसर में कुत्ता लेकर पहुंचने पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर भाजपा ने निशाना साधा है. भाजपा का कहना है कि ऐसा करके रेणुका चौधरी ने संसद के नियमों का उल्लंघन किया है.

Renuka Chowdhury

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी कुत्ते को गाड़ी में लेकर संसद पहुंच गई थीं.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी शीतकालीन सत्र के पहले दिन अपना कुत्ता लेकर संसद पहुंच गईं. इसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है. ये विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा उनके खिलाफ
विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है. भाजपा का कहना है कि कुत्ता लेकर संसद में पहुंचना संसदीय मर्यादा का उल्लंघन है. बुधवार को जब रेणुका चौधरी संसद पहुंचीं तो पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल किया. उनसे पूछा गया कि भाजपा आपके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का विचार कर रही है. तो उन्होंने केवल “भौं,भौं… चल और क्या बोलूं” बोला और वहां से निकल गईं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव जब आएगा तो देखा जाएगा, इसमें क्या परेशानी है. जब आएगा तो मैं मुंह तोड़ जवाब दूंगी.” साथ ही उन्होंने कुछ पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद बैलगाड़ी लेकर आए थे.”

विज्ञापन

राहुल गांधी ने भी दिया बयान

इस विवाद पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बयान दिया था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि “आजकल देश में यही बातें चर्चा का विषय बनी हुई हैं.”

इससे पहले रेणुका चौधरी ने कहा था कि सरकार को जानवर पसंद नहीं है. वे गूंगे जानवर हैं. क्या वो काटने वाले कुत्ता लग रहा था. काटने वाले संसद के अंदर हैं, कुत्ते नहीं.

BJP ने क्या कहा था?

भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने इसे संसद के नियमों और गरिमा का उल्लंघन बताया है. इसके साथ ही उन्होंने रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी रेणुका ने अपने बयानों से सांसदों और कर्मचारियों का अपमान किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ