जम्‍मू कश्‍मीर की 82 सीटों पर सिर्फ एक मह‍िला प्रत्‍याशी, BJP की मुश्‍क‍िलें बढ़ी; दफ्तर के बाहर मह‍िलाओं का प्रदर्शन

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर के बीच तीन फेज में वोटिंग होनी है। जिसको लेकर पार्टियां अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी ने भी अपने 82 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है।

हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है।

विज्ञापन

Jammu Kashmir Assembly Election: भाजपा की तीसरी सूची जारी होने के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने जम्मू में बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वालों ने महिलाओं को क्यों टिकट नहीं बांटे? 82 सीटों पर टिकटों का ऐलान किया गया है। जिसमें सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है।

जम्मू दफ्तर के बार जताई नाराजगी

BJP की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद कई कार्यकर्ता और नेता नाराज दिख रहे हैं। जम्मू में BJP दफ्तर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनको पार्टी ऑफिस के अंदर भी जाने नहीं दिया जा रहा। नाराजगी इस बात से है कि रामनगर की सीट पर जो उम्मीदवार उतारा गया है, वह बाहरी है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं के हक की बात करती है, लेकिन असल में वह उनको साइड लाइन कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधासभा सीटों पर तीन फेज में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच वोटिंग होनी है। जिसके नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को किया जाएगा। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 46 है। बता दें कि भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट 26 अगस्त को जारी की थी। जिसमें 16 कैंडिडेट घोषित किए गए थे। भाजपा अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान भी कर चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची पार्टी हाईकमान की ओर से जारी की गई है। वहीं, इस सूची में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवराज चौहान, और स्मृति ईरानी का भी नाम है।

आम आदमी पार्टी ने उतारे 7 कैंडिडेट्स

पार्टी ने शाजिया इल्मी और आरपी सिंह को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने भी अपनी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। कुछ प्रत्याशियों का ऐलान किया भी जा चुका है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहली लिस्ट में 7 नाम फाइनल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ