BJP List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की इस नई लिस्ट में उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल की बड़ी सीटों के नाम शामिल हैं।
9 सीटों पर उतरे उम्मीदवार
भाजपा ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से संजय टंडन और पश्चिम बंगाल की सीट आसनसोल से एस.एस.अहलुवालिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 10वीं लिस्ट में मैनपुरी, कौशाम्बी, इलाहाबाद और गाजीपुर सहित उत्तर प्रदेश की सात सीटों के नाम भी शामिल हैं।
यूपी में किसको मिला मौका?
10वीं लिस्ट में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सात बड़ी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सपा का गढ़ा कहे जाने वाले मैनपुरी में भाजपा ने जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है और मुख्तार अंसारी के गढ़ गाजीपुर में भाजपा ने पारस नाथ राय को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर और मछलीशहर से बी.पी.सरोज को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की 10वीं लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
5 सीटों पर बाकी हैं उम्मीदवार
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें मौजूद हैं। इनमें से 5 सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं और 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। इनमें से 63 सीटों पर भाजपा ने पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे और अब 7 अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में 5 अन्य सीटों पर भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
15 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines