सम्राट चौधरी को मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया. पिछले 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार का कब्जा था, जो मंगलवार को खत्म हो गया. उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर यह कुर्सी सम्राट चौधरी को सौंप दी. इस घटनाक्रम के साथ ही सम्राट चौधरी की ‘मुरेठा’ को लेकर खाई गई पुरानी कसम और अयोध्या के सरयू तट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही हैं.
विधानसभा में वो ‘प्रण’
इस कहानी की शुरुआत करीब तीन साल पहले हुई थी. तब नीतीश कुमार महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) के साथ सरकार चला रहे थे. सदन में तीखी बहस के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की पगड़ी की ओर इशारा करते हुए पूछा था – ‘ये मुरेठा हमेशा क्यों बांधे रहते हो?’
यह भी पढ़ें :
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, पेश किया सरकार बनाने का दावा; कल लेंगे शपथ
सम्राट चौधरी ने बिना पलक झपकाए जवाब दिया था – ‘यह मेरा संकल्प है. आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के बाद ही यह पगड़ी उतरेगी.’ उस दिन के बाद से सम्राट चौधरी बीजेपी के सबसे आक्रामक चेहरे बन गए और ‘मुरेठा’ उनके कड़े विरोध का ट्रेडमार्क बन गया.
फिर अयोध्या में पर्ण का विसर्जन
राजनीति ने करवट ली और जनवरी 2024 में नीतीश कुमार वापस NDA में आ गए. सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बने, लेकिन उनकी कसम आधी अधूरी थी क्योंकि नीतीश अभी भी सीएम थे.
यह भी पढ़ें : बिहार में JDU विधायक दल की बैठक क्यों नहीं? नीतीश के फैसले पर उठे 7 तीखे सवाल
जुलाई 2024 में सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वहां सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अपना सिर मुंडवाया और उस मुरेठा को भगवान रामलला के चरणों में समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका संकल्प पूरा हो गया है क्योंकि नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है. आरजेडी ने तब उन पर ‘रघुकुल रीति’ तोड़ने का आरोप लगाया था, लेकिन सम्राट ने साफ कर दिया था कि उनका समर्पण अपने आराध्य प्रभु राम के प्रति है.
यह भी पढ़ें : 4 पार्टियां, 6 बार मंत्री… जानिए कैसे BJP ने 8 साल में ही बना दिया बिहार का ‘सम्राट’?
फिर मिली ‘सम्राट’ को कमान
सम्राट चौधरी ने कसम खाने के 22 महीने बाद और नीतीश कुमार की जगह लेने के 21 महीने पहले सिर मुंडवाया था और मुरेठा को भगवान रामलला के चरणों में समर्पित कर दिया था. जिस नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करने के लिए उन्होंने मुरेठा बांधा था, आज उन्हीं नीतीश ने चुपचाप इस्तीफा देकर कमान सम्राट को सौंप दी.
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
3 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
4 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
5 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
8 hrs ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
9 hrs ago'लोकतंत्र में प्रदर्शन होते रहेंगे...', बोले RSS चीफ मोहन भागवत
12 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
12 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines