यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी की मीटिंग में बनी रणनीति

Uttar Pradesh Assembly Election 2027: अगले साल होने वाला उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव ‘इंडिया अलायंस’ की पार्टियों के लिए बेहद अहम है. ऐसे में कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है, गौरतलब है कि यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं.

Akhilesh Yadav Priyanka Gandhi PTI

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी (Photo-PTI)

Priyanka Gandhi On Seat Sharing In UP: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी फिलहाल राज्य की 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है. 19 अक्तूबर 2026 को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हुई बैठक में इस दिशा में चर्चा की गई. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को भी खुला रखने का फैसला किया है.

विज्ञापन

सीटों के बंटवारे पर भी हुई चर्चा

यूपी में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लगातार विपक्षी गठबंधन में बराबरी के आधार पर सीटों के बंटवारे की बात कर रहे हैं. दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 50 से 55 सीटें दिए जाने की चर्चा सामने आई है. हालांकि दोनों दलों के बीच सीटों का आखिरी फैसला टॉप लीडिरशिप की बातचीत के बाद ही होगा. सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस ने उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान करने की रणनीति पर विचार किया, जहां पार्टी अपनी दावेदारी पेश करना चाहती है. मीटिंग में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी शामिल हुए. मीटिंग के दौरान नेताओं ने राज्य में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और सपा के साथ संभावित सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस उन सीटों की सूची तैयार करेगी जिन्हें वो गठबंधन की बातचीत के दौरान प्राथमिकता देना चाहती है.

विज्ञापन

दिल्ली की रैली में यूपी से 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए उत्तर प्रदेश से कम से कम 25 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है. ये रैली वोट चोरी के मुद्दे और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जानी है. प्रियंका गांधी ने प्रदेश के नेताओं को निर्देश दिया है कि रैली में यूपी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए. पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए चुनाव से पहले अपने संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की तैयारी में है. रैली के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान को तेज करने के साथ संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किए जाने की भी संभावना है.

अगले हफ्ते शुरू हो सकती है गठबंधन पर बातचीत

यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे को लेकर अगले हफ्ते बातचीत शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए कांग्रेस एक समिति गठित करने की तैयारी कर रही है. ये कमेटी सपा समेत गठबंधन के दूसरे सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेगी. फिलहाल कांग्रेस की तैयारी 200 से ज्यादा सीटों पर केंद्रित है, लेकिन गठबंधन को लेकर अंतिम स्थिति सहयोगी दलों के बीच होने वाली बातचीत और टॉप लीडरशिप के फैसले पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ