हड़ताल बुलाने वाले 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे.
Bharat Bandh Today: आज यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. उनका दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे. ये हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ है. किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं. भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर असर पड़ सकता है, खासकर केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां यूनियन की मजबूत पकड़ है. इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ.
भारत बंद का ऐलान और आज होने वाली हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF, और UTUC शामिल हैं. इसका समर्थन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी कर रहे हैं.










