हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाॅरर फिल्म देखने के बाद महिला के सिर चढ़ा 'भूत', सब इंस्पेक्टर का हाथ दांतों से काटा

Bengaluru Woman Bites Police After Questioning: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Bengaluru Woman Bites Police After Questioning

Bengaluru Woman Bites Police After Questioning: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया। घटना 12 अक्टूबर रात की है। यहां एक माॅल में जब महिला को फिल्म का शो खत्म होने के बाद माॅल छोड़ने के लिए कहा गया तो उसने माॅल के सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया। महिला दावणगेरे में CA हैं।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार महिला रात में 10ः30 बजे फिल्म देखने के लिए माॅल आई थी। इसके बाद जब फिल्म पूरी हो गई तो सब लोग तो चले गए लेकिन वह रात की 2ः30 बजे तक माॅल में घूमती रही। माॅल के कर्मचारियों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसके अलावा माॅल के कर्मचारियों के साथ गलत व्यवहार किया। महिला के गलत व्यवहार काे देख माॅल प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अधिकारियों की समझाइश के बाद भी महिला नहीं मानी तो पुलिस उसे थाने ले गई। इस दौरान महिला ने थाने से भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। उसने एक पुलिसकर्मी हाथ पर दांतों से काट लिया। महिला ने पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया और जूता भी फेंका। महिला ने पुलिस को धमकी भी दी। घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 323, 324 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फिलहाल महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola