Bengaluru News: तेज रफ्तार जिंदगी में हर दिन लाखों लोग मेट्रो से सफर करते हैं। कुछ जल्दी में, कुछ खामोशी से, तो कुछ अपने-अपने ख्वाबों में खोए हुए, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं होता है कि इस भीड़ में कोई चुपचाप आपकी इजाजत के बिना आपकी तस्वीरें ले रहा है। एक ऐसा ही मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां पर एक शख्स को महिलाओं की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, यह शख्स अपने सफर के दौरान मेट्रो में मौजूद महिलाओं की तस्वीरें लेता था और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करता था।
चुपके से बनाता था वीडियो
बेंगलुरु मेट्रो में महिला यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 साल के इस शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। जानकारी के मुताबिक, यह शख्स एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट के तौर पर नौकरी करता है, जो सुबह-शाम मेट्रो से ऑफिस आता-जाता है। इस दौरान उसने मोबाइल से बहुत सी महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो बनाईं। अभी तक वह अपना काम आराम से कर रहा था, लेकिन इसी बीच उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़ें: इंडिगो ने तुर्की की एयरलाइंस से लीज पर ले रखे हैं 2 विमान, तनाव के बीच मंत्री का बड़ा बयान आया सामने
फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार
दरअसल, बुधवार को इस शख्स के खिलाफ एक FIR दर्ज कराई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स बैंगलोर मेट्रो क्लिक्स (@metro_chicks) अकाउंट चलाता है। शुक्रवार को इसे गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। यह शख्स कर्नाटक का है, जो अभी बेंगलुरु के थिगालारापाल्या इलाके में रह रहा था। वह काम पर आते-जाते समय तस्वीरें खींच रहा था और वीडियो बना रहा था।
महिलाओं को नहीं थी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि इससे पूछताछ की जा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसे फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए पैसे मिल रहे थे? पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अकेले ऐसा कर रहा था या किसी टीम के साथ काम कर रहा था। FIR के बाद अकाउंट से सभी तस्वीरें हटा दी गई हैं। पुलिस ने बताया कि किसी भी महिला को यह पता नहीं था कि उनकी तस्वीरें ली जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: कौन थे शशांक तिवारी? 23 साल के आर्मी ऑफिसर साथी को बचाते हुए शहीद
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
24 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
59 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines