बेंगलुरु में टेक कंपनी के CEO और MD की हत्या, पूर्व कर्मचारी ने ऑफिस में घुसकर तलवार से किया हमला

Aeronics Internet Company, Vinu Kumar, Phanindra Subramanya, Lakshmi Prasad, Bengaluru Police, Double Murder, Crime News

Karnataka Double Murder

विज्ञापन

Bengaluru Double Murder: बेंगलुरु में एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ की हत्या कर दी गई। आरोपी ने ऑफिस में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। हमलावर फरार है।

बेंगलुरु की डीसीपी नॉर्थ ईस्ट लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

एक साल पुरानी कंपनी एरोनिक्स

पुलिस के अनुसार, एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी एक साल पहले खोली गई थी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वीनू कुमार और MD फणींद्र सुब्रमण्यम मंगलवार को अपने दफ्तर में थे। इसी दौरान एक फेलिक्स नाम का शख्स वहां पहुंचा और उसने तलवार से दोनों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने ऑफिस में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। हमलावर को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ