भीषण युद्ध मचाएंगे तबाही! धरती-दुनिया का होगा अंत...2025 के लिए Baba Vanga की डराने वाली भविष्यवाणियां

Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया (बाल्कन) के बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, जिनके बारे में जानकर रूह कांप जाएगी। अब से पहले के समय के लिए बाबा ने जो भविष्यवाणियां की थीं, वे ज्यादातर सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं कि आगे के लिए वे क्या कहते हैं?

Who was Baba Vanga. Baba Vanga predicted, Baba Vanga complete muslim rule end of world

Baba Vanga

विज्ञापन

Baba Vanga Predictions For 2025: धरती-दुनिया और सृष्टि में भविष्य में, आने वाले सालों में क्या होने वाला है? इसे लेकर भविष्यवाणियां होती रही हैं और आगे भी होती रहेंगी। कुछ लोगों की भविष्यवाणियां सच साबित हो जाती हैं। ऐसी ही भविष्यवाणियां करने के लिए मशहूर बुल्गारिया (बाल्कन) के बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं।

इससे पहले उनकी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। जिनमें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) पर आतंकी हमला भी शामिल थी, जो हुआ और अमेरिका की शान दोनों ट्विन टॉवर्स ध्वस्त हो गए। पूरी दुनिया दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक अमेरिका पर हुए उस आतंकी हमले से दहल गई थी।

विज्ञापन

हालांकि बाबा वंगा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां दुनिया को चौंकाती रहती हैं। अब साल 2025 के लिए उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिनके बारे में जानकर रूह कांप जाएगी। आइए जानते हैं कि बाबा वंगा ने साल 2025 के लिए क्या भविष्यवाणियां की हैं?

साल 5079 तक के लिए की भविष्यवाणियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा (Vangelia Pandeva Gushterova) हैं। वे नेत्रहीन बल्गेरियाई भविष्यकर्ता हैं, जिन्हें ‘बाल्कन का नास्त्रेदामस’ (Nostradamus of the Balkans) भी कहा जाता है। बाबा वंगा 1911 में पैदा हुए थे और 1996 में उनका निधन हुआ था। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, जिसके बाद भगवान के चमत्कार से उन्हें भविष्य देखने की दृष्टि मिली। इसके बाद उन्होंने कविताओं के जरिए साल 5079 के लिए भविष्यवाणियां कर दीं। आए साल उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां दुनिया को पता चलती हैं।

विज्ञापन

वर्ष 2025 के लिए भविष्यवाणियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में सीरिया के साथ युद्ध दुनियाभर में संघर्ष का कारण बनेगा। सीरिया के पतन के बाद पूर्व और पश्चिम देशों में युद्ध बढ़ेगा और दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (World War III 2025) की कगार पर पहुंचेगी। इस साल तीसर विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की कि यूरोप (Europe) में होने वाले युद्ध के कारण मानव जाति का विनाश शुरू होगा। यूरोप के देशों में गृहयुद्ध छिड़ेंगे और राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिलेगा। जनसंख्या में भारी गिरावट भी इस साल देखने को मिल सकती है। इंसान धरती से बाहर अंतरिक्ष की दुनिया में दूसरी जाति के लोगों से भी संपर्क साधने में कामयाब हो सकता है। साल 2025 में कई प्राकृतिक आपदाएं भी इंसान और धरती के विनाश का कारण बनेंगी।

विज्ञापन

मेडिकल और टेक्नोलॉजी में चमत्कार होंगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में मेडिकल एक्सपर्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की वैक्सीन तलाशने में कामयाब हो जाएंगे। टेलीपैथी की दुनिया भी विकसित होगी, जिससे इंसान के दिमाग आपस में सीधा संचार-संवाद कर कर पाएंगे। एलन मस्क की ब्रेन चिप टेक्नोलॉजी इस सेक्टर में अहम भूमिका निभाएगी। वे ऐसी चिप बनाकर टेलीपैथी की शुरुआत कर चुके हैं। नैनो टेक्नोलॉजी के सेक्टर में भी वैज्ञानिक आगे बढ़ेंगे, लेकिन यह नवाचार विनाश का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन

आने वाले दशकों के लिए भविष्यवाणियां

विज्ञापन
  1. 2025 में यूरोप में एक बड़े संघर्ष के कारण जनसंख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।
  2. 2028 में ह्यूमन एनर्जी के नए स्रोत खोजने के लिए इंसान शुक्र ग्रह पर पहुंचेगा।
  3. 2033 में ध्रुवीय बर्फ पिघलने से समुद्र में पानी का स्तर बढ़ेगा।
  4. 2076 में साम्यवाद वैश्विक स्तर पर वापसी करेगा।
  5. 2130 में अलौकिक सभ्यताओं से संपर्क संभव होगा।
  6. 2170 में विश्व स्तर पर सूखे से ग्रस्त होंगे देश।
  7. 3005 में मंगल ग्रह पर युद्ध होगा।
  8. 3797 में पृथ्वी का विनाश शुरू होगा, जिसके कारण इंसान किसी अन्य ग्रह पर जाने में सक्षम होंगे।
  9. 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ