‘रात को अकेले न निकलें लड़कियां, पहले जारी की एडवाइजरी और अब...

Assam Silchar Medical College: एडवाइजरी में कहा गया है कि महिला डॉक्टर ड्यूटी पर शांत रहें, किसी भी मरीज के उकसाने पर उसकी बातों में न आएं।

Assam, Silchar Medical College, advisory, female doctors

Silchar Medical College

विज्ञापन

Assam Silchar Medical College withdraws controversial advisory: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के बाद असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज ने छात्राओं को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई थी। इस एडवाइजरी में छात्राओं को रात को अकेले न निकलने समेत तमाम निर्देश दिए गए थे। लेकिन छात्रों के विरोध के बाद बुधवार को ये एडवाइजरी वापस ले ली गई है।

रात को छात्रावास से बाहर जानें पर लगाई थी रोक

जानकारी के अनुसार कॉलेज के मुख्य अधीक्षक डॉ. भास्कर गुप्ता ने एडवाइजरी जारी कर महिला डॉक्टरों को रात में सुनसान जगहों, कम रोशनी वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी थी। छात्राओं को सलाह दी गई थी कि वे रात को बिना किसी इमरजेंसी के छात्रावास से बाहर न निकलें। अगर किसी कारण से उन्हें बाहर जाना पड़े तो तुरंत इस बारे में ड्यूटी पर तैनात वार्डन को सूचित करें। बता दें एडवाइजरी जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र इसके विरोध में आ गए थे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में इस पर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

ड्यूटी पर इन बातों को लेकर रहे अलर्ट

एडवाइजरी में आगे ये कहा गया था कि महिला डॉक्टर ड्यूटी पर शांत रहें, किसी भी मरीज के उकसाने पर उसकी बातों में न आएं। महिला डॉक्टरों को सलाह दी गई थी कि वे काम के दौरान आसपास के माहौल को लेकर सतर्क रहें और मरीजों से शालीनता से पेश आएं। आगे कॉलेज प्रशासन ने महिला डॉक्टरों को किसी तरह की परेशान या दिक्कत आने पर तुरंत इस बारे में कॉलेज की लिंग उत्पीड़न समिति, अनुशासन समिति, आंतरिक शिकायत समिति, एंटी रैगिंग समिति आदि को सूचना देने की बात कही गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ