Andhra pradesh ex minister Sidda Raghava Rao: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धा राघव राव के घर में चाकू लिए दो युवक घुस गए। गनीमत यह रही कि समय रहते गेट पर तैनात गार्ड को इसकी भनक लग गई और विरोध करने पर वह वहां से फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड को जमकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंह पर कपड़ा बांधा था
पुलिस के अनुसर घटना दोपहर की है। मंत्री के घर पर गार्ड गेट पर बैठा था। इस दौरान एक युवक आया, उसने मंत्री से मिलने की बात की। अभी गार्ड कुछ समझ पाता कि उसने जेब से छिपा रखा चाकू निकाला और उस पर हमला बोल दिया। अभी गार्ड खुद को संभाल ही रहा था कि उसके पीछे से उसका एक और साथी आ गया, उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
क्या था बदमाशों का मकसद?
पुलिस के अनुसार दोनों हमलावरों के पास चाकू थे। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से दोनों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूर्व मंत्री से पूछताछ की गई है, फिलहाल उन्होंने दोनों को पहचानने से इनकार किया है। दोनों लूट या हत्या किस मकसद से आए थे इस बारे में जांच की जा रही है।
लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
पुलिस के अनुसार बदमाशों के हुलिया का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद डोजेयर से किया जा रहा है। बदमाशों ने पूरी रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। पूर्व मंत्री के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। बता दें सिद्दा राघव राव फिलहाल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में हैं। वह पूर्व में आंध्र प्रदेश कैबिनेट में पर्यावरण, वन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने ओंगोल लोकसभा सीट पर तेलुगु देशम पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।
ये भी पढ़ें: नर्सिंग होम में काम करने वाली महिलाएं चुराती थीं बच्चे, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
46 mins agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
3 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
3 hrs agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
3 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
10 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
11 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
12 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines