नर्सिंग होम में काम करने वाली महिलाएं चुराती थीं बच्चे, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mumbai Police busted child tracking gang: मुंबई पुलिस ने बच्चों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को पकड़ा है। अभी तक ये गिरोह 14 बच्चों को तेलंगाना और हैदराबाद में बेच चुका है। बेचे गए बच्चों में 5 दिन के बच्चे से लेकर 9 साल तक के बच्चे शामिल हैं।

Mumbai Police, child tracking, doctor

पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन

Mumbai Police busted child tracking gang (राहुल पाण्डेय): मुंबई पुलिस ने बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक 14 बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेच चुका है। इन बच्चों को उन्होंने कहां से किडनैप किया और आगे किन लोगों की मदद से बेचा, इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

तेलंगाना और हैदराबाद में बेचे बच्चे

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चों की डिमांड तेलंगाना और हैदराबाद से आई थी। जिसके बाद गिरोह के सदस्यों ने बच्चों को मुंबई से किडनैप कर वहां पहुंचाया है। मुंबई पुलिस के अनुसार फर्टिलिटी सेंटरों में काम करने वाली महिलाओं की मदद से यह रैकेट चलाया जा रहा था। वह बच्चों को आगे गिरोह के हवाले करती थीं।

विज्ञापन

डॉक्टर समेत 7 लोग पकड़े गए

पुलिस ने बच्चों को बेचने वाली महिला दलाल समेत कुल 7 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में तीन अन्य लोगों को फिलहाल हिरासत में रखा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों की पहचान वंदना अमित पवार, शीतल गणेश वारे, स्नेहा सूर्यवंशी, नसीमा खान, लता सुरवाडे, शरद देवार और डॉ संजय सोपानराव खंडारे के रूप में हुई है।

2 बच्चों को सुरक्षित बचाया

पुलिस के अनुसार अभी तक बेचे गए बच्चों में 11 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। बेचे गए बच्चों में 5 दिन के बच्चे से लेकर 9 साल तक के बच्चे थे। इस पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त रागसुधा ने कहा कि ये गिरोह फर्टिलिटी सेंटरों में काम करने वाली महिलाओं की मदद से चलाया जा रहा था। पुलिस 2 बच्चों को सुरक्षित बचाने में सफल रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ