Anantnag Operation in Jammu & Kashmir: गाडोल कोकरनाग इलाके में आज इस ऑपरेशन के सांतवे दिन सेना के लापता सिपाही प्रदीप सिंह के शव की बरामदगी हुई, जिसके बाद फोर्स को ऑपरेशन पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। अनंतनाग ऑपरेशन में पहले दिन ही सिपाही प्रदीप सिंह (27) लापता हो गया था। काफी ढूंढने के बाद ड्रोन की मदद से 19 सितंबर को सिपाही प्रदीप सिंह के शव का पता चल पाया, जिसके बाद शाम 5 बजे शहीद सैनिक का शव मिला।
19 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे प्रदीप सिंह
भारतीय जवान प्रदीप सिंह पंजाब के पटियाला के सदर समाना तहसील के बलमगढ़ गांव का रहने वाला था। सिपाही प्रदीप सिंह, जो 19 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे।
LG मनोज सिन्हा ने दी शहीद को श्रद्धांजली
श्रीनगर बीबीकैंट के आर्मी कोर हेड कुत्र में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सेना और पोलीस के कमांडरों के साथ शहीद प्रदीप सिंह को श्रद्धांजली दी। इसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उसके घर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: राज्य सरकारों की कार्यशैली पर आंसू बहाता धरियावद चरित्र
हो सकती है मीडिया ब्रीफिंग
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन पूरा होने के बाद आज एक मीडिया ब्रीफिंग होने की संभावना है। सेना की 15वी कोर के कमांडर राजीव घई, डीजीपी विजय कुमार बाकी अफसरों के साथ खुद आपरेशन का जायज़ा लेने के लिऐ गाडोल कोकरनाग पहुंच चुके है।
सबसे लंबा आतंक विरोधी अभियान
गडोल का ये आतंक विरोधी अभियान पिछले दो दशकों में घाटी का सबसे लंबा आतंक विरोधी अभियान साबित हुआ है। अब तक इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस के तीन अफसर और एक जवान शहीद हो गए हैं। जिनमें सेना के कर्नल, मेजर, जम्मू-कश्मीर पोलीस डीएसपी और सेना का जवान शामिल है।
डीएनए टेस्ट
वहीं, मुठभेड़ के 6वें दिन घटनास्थल पर बनी गुफा के पास एक और जला हुआ शव बरामद हुआ है, कहा जा रहा है कि यह आतंकवादी का शव हो सकता है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके डीएनए टेस्ट करवाया जा सकता है उसके शव को पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) श्रीनगर ले जाया गया हैं जहां ये टेस्ट होगा।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines