Amul milk price hike: अमूल ने इस साल तीसरी बार बढ़ाए दूध के दाम, जानें त्योहारी सीजन में कितना बढ़ा बोझ

Amul Milk Prices Hikes

अमूल दूध हुआ महंगा। (File Photo)

Amul Milk Prices Hike: त्योहारी सीजन के बीच अमूल ब्रांड ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमतें सिर्फ गुजरात में लागू नहीं होंगी। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल के फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के एमडी आरएस सोढ़ी ने एक बयान में कहा, “अमूल ने गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों में फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।”

उन्होंने कहा कि डेयरी फैट की कीमतों में तेजी की मांग के बीच दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। मदर डेयरी ने भी खरीद लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

इससे पहले इस साल मार्च और अगस्त में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अमूल के गोल्ड, शक्ति और ताजा दूध ब्रांडों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की गई थी।

लंपी वायरस से दूध उत्पादन में कमी

दूसरी ओर, जानवरों में लंपी वायरस के चलते राजस्थान, गुजरात, पंजाब जैसे राज्यों में दूध उत्पादन और वितरण में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। भैंसों, गायों और बैलों को प्रभावित करने वाला लंपी वायरस उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों सहित 15 राज्यों में फैल गया है। इस बीमारी से भारत में पहले ही लगभग 1 लाख मवेशियों की मौत हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ