Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

एअर इंडिया के पायलट की बड़ी लापरवाही, टेकऑफ से पहले जमकर पी शराब, जानें कैसे हुआ हरकत का खुलासा?

Air India Flight: कनाडा एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के पायलट की वजह से हड़कंप मच गया था. वहीं दिल्ली आने वाली फ्लाइट भी 2 घंटा डिले हो गई. गनीमत रही कि उड़ान भरने से पहले ही पायलट की हरकत के बारे में पता चल गया, वरना यात्रियों की जान खतरे में पड़ती.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Jan 2, 2026 11:37
Air India
पायलट के कारण फ्लाइट करीब 2 घंटे डिले हुई.

Air India Flight Drunk Pilot: एअर इंडिया के पायलट की बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है. फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी कि चेकिंग के दौरान पायलट के शराब के नशे में होने का पता चला. जैसे ही एयरपोर्ट स्टाफ को पायलट के नशे में होने की भनक लगी, हड़कंप मच गया. उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने पायलट को ऑफबोर्ड करके उसका एनालाइजर टेस्ट किया, जिसमें वह फेल हो गया.

यह भी पढ़ें: ध्यान दें! आपका iPhone खुद दिखाता है फ्लाइट का लाइव स्टेटस, आधे लोगों को पता ही नहीं कैसे काम करता है ये फीचर्स

---विज्ञापन---

करीब 2 घंटे डिले हुई फ्लाइट

बता दें कि मामला 23 दिसंबर 2025 का है, जिसका खुलासा अब हुआ है. कनाडा के वैंकूवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI186 में यात्री ऑनबोर्ड हो चुके थे, लेकिन यात्रियों को करीब 2 घंटे तक विमान के अंदर ही बैठना पड़ा, क्योंकि फ्लाइट डिले कर दी गई थी. फ्लाइट के डिले होने की वजह फ्लाइट का पायलट था, जो शराब के नशे में मिला. उसने फ्लाई करने से पहले रात को जमकर शराब पी थी और पूरी रात नशे में रहा.

स्टाफ को शराब की दुर्गंध आई

फ्लाइट के लिए ऑनबोर्ड करते समय जब स्टाफ को पायलट से शराब की बू आई तो उन्होंने अधिकारियों को बताया. अधिकारियों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की और टेस्ट कराया, जिसमें वह फेल हुआ. एक एयरपोर्ट स्टाफ ने भी पायलट को शराब खरीदते हुए देखा था और फिर वाइन पीते हुए भी देखा था. अधिकारियों ने पायलट की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए उसे उड़ान भरने के अयोग्य करार दे दिया और एयरलाइन को भी बताया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IndiGo की शुरुआत कैसे हुई, जानें भारतीय आसमान में इसके King बनने की कहानी

एअर इंडिया ने जारी किया बयान

वहीं पायलट की हरकत पर खेद जताते हुए एयरलाइन ने बयान जारी किया गया कि यात्रियों को हुई परेशानी के लिए अफसोस है. एअर इंडिया नियमों और रेगुलेशन को लेकर सख्त है. पायलट के द्वारा बरती गई लापरवाही के चलते उसे क्रू से हटा दिया गया है. किसी भी नियम और रेगुलेशन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं है. एयरलाइन ने जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए पायलट के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है. दोष साबित होने पर एक्शन लिया जाएगा.

First published on: Jan 02, 2026 11:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.