---विज्ञापन---

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों पर बिकेगी केरोसिन, जानें क्या होंगे बिक्री के नियम?

LPG Crisis in India: देशभर के पेट्रोल पंपों पर अब केरोसिन ऑयल बिकेगा। केंद्र सरकार ने तेल पर बैन के नियमों में ढील दी है। कुकिंग गैस के संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने गांवों तक केरोसिन की सप्लाई सुनिश्चित करने का आदेश राज्य सरकारों को दिया है।

---विज्ञापन---

LPG Crisis New Update: गैस सिलेंडरों को लेकर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार केरोसिन को वापस ले आई है। केरोसिन की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाकर 60 दिन की मोहलत दे दी है। अब केरोसिन को पेंट्रोल पंपों पर बेचा जाएगा। देश के 21 राज्यों में पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत केरोसिन की एड-हॉक सप्लाई शुरू कर दी गई है और जल्दी ही केरोसिन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में केरोसिन की सप्लाई पहुंचेगी

सरकार का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ने से गैस की सप्लाई और ज्यादा बाधित हो सकती है, इसलिए संकट से निपटने के लिए केरोसिन से प्रतिबंध हटाकर इसे बेचने का फैसला किया है। देशभर के ग्रामीण इलाकों में घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल) की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पेट्रोलियम सिक्योरिअी और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील दी गई है। साथ ही लोगों को PNG कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

गुडन्यूज! भारत की ओर बढ़ रहे 94,000 मीट्रिक टन LPG से भरे दो जहाज, सरकार ने दी अहम जानकारी

केरोसिन सप्लाई का गजट नोटिफिकेशन जारी

केंद्र सरकार के बीते दिन गजट नोटिफिकेशन जारी करके केरोसिन की बिक्री के आदेश दिए। इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS/सरकारी राशन की दुकान) पर केरोसिन ऑयल की सप्लाई के आदेश दिए। केरोसिन राशन की दुकानें और पेट्रोल पंपों पर 60 दिन तक बेचा जाएगा, ताकि भविष्य में ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े।

---विज्ञापन---

इन 21 राज्यों में केरोसिन ऑयल सप्लाई होगा

बता दें कि जिन 21 राज्यों को केरोसीन ऑयल बेचने की अनुमति मिली है, उनमें 13 राज्य भी शामिल हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, सिक्किम और नागालैंड। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादरा एंड नगर हवेली, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे नाम शामिल हैं।

केरोसिन की सप्लाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि केरोसिन सिर्फ खाना पकाने और रोशनी के लिए मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के पेट्रोल पंपों को ही केरोसिन स्टोर करने और डिस्ट्रीब्यूट करने की अनुमति मिलेगी। एक पेट्रोल पंप 5000 लीटर केरोसिन ऑयल स्टोर कर सकेंगे। हर जिले में 2 पेट्रोल पंपों पर ही केरोसिन बिकेगा। केरोसिन का स्टॉक, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाले डीलरों और वाहनों को पेट्रोलियम रूल 2002 के कुछ लाइसेंसिंग प्रावधानों से छूट दी गई है।

---विज्ञापन---

LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर होगा और महंगा, 1 अप्रैल से रेट बढ़ेंगे? क्या कहता है 5 साल का ट्रेंड‌

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (PESO) की ओर से जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश और ऑपरेशनल प्रोटोकॉल को सभी को पालन करना होगा। लापरवाही बरते जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2026 06:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola