Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

300 यात्रियों से भरी न्यूयॉर्क दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, 6 घंटे तक हवा में रहा विमान

Air India Flight Diverted:न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के नए A350 विमान में आई तकनीकी खराबी. 300 यात्रियों के साथ विमान को आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर किया गया डायवर्ट. जानें इमरजेंसी लैंडिंग की पूरी खबर और यात्रियों का ताजा अपडेट

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 17, 2026 06:52
Air India Airlines

Air India Flight Diverted: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के अत्याधुनिक A350 विमान में सवार करीब 300 यात्रियों की सांसें उस वक्त अटक गईं, जब उड़ान भरने के 6 घंटे बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को तुरंत आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया और वहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई. एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है.

विमान में कंपन और शोर से मचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक, विमान ने 15 मार्च को न्यूयार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान में अचानक तेज कंपन और शोर महसूस किया गया. चूंकि यह विमान (A350) अप्रैल 2024 में ही एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ था, इसलिए नई तकनीक वाले विमान में ऐसी खराबी ने एयरलाइन की चिंता बढ़ा दी है. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान को शैनन में उतारा गया, जहां वर्तमान में इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है.

---विज्ञापन---

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. कंपनी ने कहा कि 15 मार्च को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI102 को एहतियाती तौर पर डायवर्ट किया गया है. हमारे उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप विमान की जांच की जा रही है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है. हम यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

एयरलाइन ने कहा कि शैनन एयरपोर्ट पर स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे विमान सुरक्षित रूप से उतर गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान शैनन की ओर मोड़े जाने से पहले लगभग छह घंटे तक हवा में रहा.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 17, 2026 06:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.