---विज्ञापन---

देश angle-right

देश के इस एयरपोर्ट के आसपास बर्ड-फ्री जोन बनाने की सिफारिश, जानिए क्यों लिया फैसला?

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से देश के हर राज्य में उड़ानों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसे लेकर DGCA (Directorate General of Civil Aviation) एयरपोर्ट उड़ानों पर नजर रख रहा है।

---विज्ञापन---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद DGCA (Directorate General of Civil Aviation) सतर्क हो गया है। शनिवार को DGCA ने एअर इंडिया के तीन अधिकारियों पर एक्शन भी लिया है। इसी बीच त्रिपुरा से एक खबर सामने आ रही है। त्रिपुरा के महाराजा बीर विक्रम एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र को बर्ड-फ्री जोन बनाने की सिफारिश की गई है। शनिवार को इस संबंध में वेस्ट त्रिपुरा के डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में हवाई सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

10 किलोमीटर के क्षेत्र को बर्ड-फ्री जोन बनाने की सिफारिश

डीएम विशाल कुमार की इस बैठक में एयरपोर्ट निदेशक केसी मीणा ने कहा कि हवाई अड्डे के चारों तरफ 10 किलोमीटर के क्षेत्र को बर्ड-फ्री जोन बनाने की सिफारिश की गई है। इससे हवाई उड़ानें सुरक्षित टेकऑफ हो सकेगी। कई बार पक्षियों से प्लेन में तकनीकी खराब आ जाती है। अगर इस सिफारिश पर विचार किया जाता है तो यह सुरक्षा की लिहाज से बहुत अहम होगा।

---विज्ञापन---

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने किया सचेत

मीणा ने आगे कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे ने अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा सिर्फ टेक्निकल पहलुओं पर ही निर्भर नहीं करती है। बल्कि बाहरी भी बहुत सी चीजें होती हैं जिससे उड़ानों को सुरक्षित बनाया जाता है। बर्ड-फ्री जोन के बनने से उड़ानों को सुरक्षित और आसान बनाया जा सकता है।

डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान डीएम विशाल कुमार ने कहा कि बर्ड-फ्री जोन की सिफारिश बहुत अच्छा कदम है। इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के निर्देश दिए हैं। बर्ड हेजार्ड से बचाव संबंधित कदम उठाने को कहा गया है। इसके अलावा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2025 06:29 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola