एअर इंडिया फ्लाइट यात्रियों के लिए बनी आफत, 1 दिन में 7 उड़ानें हुईं कैंसिल

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया की मंगलवार को दो उड़ानें रद्द की गई हैं। इनमें एक अहमदाबाद से लंदन और दूसरी दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी। दोनों प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

Ahmedabad Plane Crash, Air India Flight Cancel, Latest News, Air India, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, एअर इंडिया फ्लाइट कैंसिल, ताजा समाचार, एअर इंडिया

एअर इंडिया फ्लाइट की 7 फ्लाइट कैंसिल

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना फ्लाइट कैंसिल हो रही है। मंगलवार को भी एक के बाद एक करीब 7 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी से यात्री भी घबरा रहे हैं। अगर जल्द ही एअर इंडिया ने इसका समाधान नहीं किया तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मंगलवार को ये उड़ानें हुई रद्द

एअर इंडिया की मंगलवार को दो उड़ानें कैंसिल की गई हैं। इनमें एक अहमदाबाद से लंदन और दूसरी दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी। दोनों प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया। एअर इंडिया ने लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल किया है। इसके अलावा दिल्ली से पेरिस और सैन फ्रासिस्कों से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। इसी तरह दिल्ली और मुंबई से विदेश के लिए उड़ान भरने को तैयार खड़ी एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन

यात्रियों को आ रही दिक्कत

एअर इंडिया में आ रही दिक्कतें को लेकर यात्री भी बहुत परेशान हो रहे हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से उनके जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। कई यात्री इसे लेकर एअर इंडिया से शिकायत भी कर चुके हैं। फिलहाल एअर इंडिया की तरफ से यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और टिकट रद्द करने पर फुल रिफंड का ऑफर दिया गया है।

विज्ञापन

12 जून को लंदन जाने के दौरान क्रैश हुआ था प्लेन

बता दें कि 12 जून को एयर इंडियाका बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 प्लेन अहमदाबाद से लंदन जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 279 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोग इस विमान हादसे में मारे गए और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व विजय रूपाणी की भी मौत हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ