रान्या राव मामले में बड़ा अपडेट, IPS पिता के खिलाफ उठाया गया ये कदम

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार रान्या राव के पिता डीजीपी रामचंद्र राव को छुट्टी पर भेजा गया। हवाला लेनदेन और तस्करी सिंडिकेट को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है!

Ranya Rao Father (1)
विज्ञापन

Ranya Rao IPS Father Ramachandra Rao : सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार रान्या राव के पिता रामचंद्र राव के खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया है। रामचंद्र राव डीजीपी रैंक के अधिकारी हैं और उन्हें अब अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव फिलहाल कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात हैं।

दरअसल, 3 मार्च को दुबई से लौटते समय रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ रुपये के 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। एयरपोर्ट पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी ने मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को बताया था कि उसने कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव के विशेष निर्देशों के तहत रान्या राव के लिए प्रोटोकॉल की व्यवस्था की थी।

Advertisment

प्रोटोकॉल अधिकारी का किया इस्तेमाल

मामले की जांच कर रहे राजस्व खुफिया निदेशालय ने अदालत को बताया कि अब तक की जांच में सोने की तस्करी को लेकर बड़ी जानकारी हाथ लगी है, जिसमें सुरक्षा को दरकिनार करने के लिए राज्य पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल किया गया। अदालत को यह भी बताया गया कि जांच में सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए लेन-देन होने और एक बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है।

आईपीएस के आदेश का पालन कर रहा था प्रोटोकॉल अधिकारी 

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर काम कर रहा था। उसने जांच अधिकारियों को बताया कि वह आईपीएस रामचंद्र राव के सीधे आदेशों का पालन कर रहा था। उसे आदेश था कि रान्या राव के आने-जाने के लिए बिना किसी रुकावट की व्यवस्था करनी थी।

विज्ञापन

वहीं, मामला सामने आने के बाद आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव ने कहा था कि वह अपनी बेटी की हरकत से दुखी हैं। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी उनसे अलग रह रही थी, इसलिए उन्हें उसकी गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। लेकिन जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ