Ranya Rao की Gold Smuggling केस में बढ़ीं मुश्किलें, अब तक मामले पर मिले 3 बड़े अपडेट्स

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड तस्करी मामले में अब मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक मामले में क्या बड़े अपडेट्स आए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Ranya Rao Gold Smuggling Case

Ranya Rao Gold Smuggling Case

विज्ञापन

Ranya Rao Gold Smuggling Case: साउथ एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी मामले में बड़ा झटका लगा है। दरअसल बेंगलुरु की विशेष अदालत ने एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रान्या राव को भारी मात्रा में सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक और आरोपी तरुण राजू को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं अब तक इस मामले में क्या कुछ अपडेट्स मिले हैं।

रान्या के पास से मिला सोना

रान्या राव के पास से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ रुपये सोने के बर्तन बरामद किए गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने उनके घरों की तलाशी ली और वहां से 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

विज्ञापन

<

p data-start=”554″ data-end=”730″>इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद एक के बाद खुलासे होते जा रहे हैं। इस केस में अब एक्ट्रेस की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया गया है।

रान्या के पति पर भी पुलिस को शक

रान्या राव ने अपने पति जतिन हुक्केरी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके बेंगलुरु से दुबई के लिए राउंड ट्रिप टिकट बुक किया था, जिससे उनके पति के इस तस्करी मामले में कथित रूप से शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

वहीं राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भी बेंगलुरु में जतिन हुक्केरी से जुड़ी नौ जगहों पर छापेमारी की, हालांकि हुक्केरी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से एक अंतरिम आदेश मिला, जिसमें DRI को उन्हें गिरफ्तार करने से रोक दिया गया है।

यूट्यूब से देखकर सीखा तरीका

जांचकर्ताओं के मुताबिक, रान्या राव ने दावा किया कि उन्हें अज्ञात नंबरों से गोल्ड तस्करी करने के लिए कॉल आई थीं। पूछताछ के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें गोल्ड छिपाने का तरीका यूट्यूब वीडियो देखकर सीखा था।

विज्ञापन

रान्या राव ने ये भी बताया कि उन्हें दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A से सोने का एक बैग लेने के लिए कहा गया था, जहां एक लंबा आदमी गाउन पहने खड़ा था और उसने उन्हें वह बैग सौंपा। रान्या ने ये दावा किया कि ये उनका पहला प्रयास था और इससे पहले वो कभी गोल्ड तस्करी में शामिल नहीं रही थीं।

अदालत ने रान्या राव को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में अभी और सबूत जुटाए जाने की जरूरत है। रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद ये मामला सुर्खियों में है और जांच एजेंसियां इस मामले को लेकर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ