जंग के बीच ईंधन पर भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश में भेजेगा 5000 टन डीजल, जानिए वजह

भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस समय काफी अहम फैसला माना जा रहा है। बीपीसी के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है।पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

India will send 5000 tonnes of diesel to Bangladesh

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जंग का आज 11वां दिन है। कई देशों में ईंधन संकट छाने लगा है। इसी बीच भारत ईंधन पर बड़ा फैसला लिया है। भारत ने बांग्लादेश को 5000 टन डीजल की आपूर्ति करने का फैसला लिया है। यह फैसला इस समय काफी अहम फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन

मामले में बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन मोहम्मद रेजानुर रहमान ने एएनआई को बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है और उस समझौते के अनुसार, भारत पाइपलाइन के माध्यम से प्रति वर्ष बांग्लादेश को 180,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा। अभी जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का हिस्सा है।

विज्ञापन

रेजानुर रहमान ने आगे कहा कि समझौते के अनुसार, छह महीनों के भीतर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात किया जाना चाहिए। आज जो खेप आ रही है। वह 5,000 टन है। कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर हम शेष डीजल भी आयात कर लेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि यह डीजल परबतीपुर सीमा के रास्ते बांग्लादेश में प्रवेश करेगा। बांग्लादेश पेट्रोलियम निगम (बीपीसी) के अध्यक्ष मोहम्मद रेजानुर रहमान ने यह जानकारी दी। बताया कि हमारा भारत के साथ एक समझौता है और उस समझौते के अनुसार भारत पाइपलाइन के माध्यम से प्रति वर्ष बांग्लादेश को 180,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा।

विज्ञापन

समझौते के अनुसार, छह महीने के भीतर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल आयात किया जाना चाहिए। आज जो खेप आ रही है वह 5,000 टन है। कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर हम पूरे छह महीनों के लिए आवश्यक डीजल की कुल मात्रा आयात कर लेंगे।

बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत में रविवार को बांग्लादेश ने ईंधन भंडार की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए अभियान चलाया। बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा संकट की स्थिति में विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि कुछ बेईमान व्यापारी बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने के प्रयास में अवैध रूप से ईंधन का भंडारण कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ