एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या किसने और क्यों की? किन धाराओं में दर्ज हुई है FIR

Huma Qureshi Brother Murder: दिल्ली में आज एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरपियों की पहचान भी उजागर कर दी है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी गई है।

Huma Qureshi | Brother Murder | Delhi

Huma Qureshi

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई के मर्डर केस में FIR दर्ज हो गई है। आरोपियों की शिनाख्त भी हो गई है। वारदात दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में थाना हंदिन के तहत आनेवाली जंगपुरा भोगल लेन में अंजाम दी गई। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी निवासी मकान नंबर 8 चर्च लेन भोगल जंगपुरा दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस ने FIR नंबर 233/25 दर्ज करके BNS की धारा 103(1)/3(5) के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम 19 वर्षीय उज्ज्वल पुत्र दिनेश निवासी 7ए चर्च लेन भोगल जंगपुरा दिल्ली और 18 वर्षीय गौतम पुत्र दिनेश निवासी 7ए चर्च लेन भोगल जंगपुरा दिल्ली के रूप में हुई। हत्या किए जाने की वजह भी स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन

इसलिए की गई आसिफ की हत्या

पुलिस के अनुसार, बीत रात करीब 10:30 बजे आरोपियों और पीड़ित आसिफ के बीच स्कूटी की पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ। आसिफ ने अपने घर के मेन गेट के सामने पार्क स्कूटी को हटाने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन युवकों ने बहसबाजी शुरू कर दी। विवाद हाथापाई तक बढ़ गया और झगड़े के दौरान ही आरोपी ने आसिफ की छाती पर नुकीली चीज (पोकर) से हमला कर दिया। आसिफ को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने आसिफ को प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।

आसिफ के परिवार ने क्या कहा?

आसिफ की पत्नी सैनाज कुरैशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बेहद क्रूरता से हमला किया गया। पड़ोसियों के साथ पहले भी पार्किंग को लेकर विवाद हो चुके हैं। आसिफ ने स्कूटी हटाने के लिए कहा था, लेकिन दोनों युवक गाली गालौज करने लगे थे। युवकों ने आसिफ को और पूरे परिवार को गालियां निकाली। परिवार ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने आसिफ पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ