जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत-पाक नियंत्रण रेखा सीमा के पास लाम इलाके में पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद हुआ है।
इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इससे पहले भी ऐसे कई गुब्बारे सीमा क्षेत्र में बरामद हो चुके हैं
जयपुर में केरोसिन आयल के गोदाम में भीषण आग लगी है. डेढ़ घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. सरकारी दुकान पर बिकने वाले केरोसिन आयल का स्टॉक इस गोदाम में रखा हुआ था. घटना गलता गेट इलाके की कल्लन शाह कॉलोनी की है. अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी है.
---विज्ञापन---
पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन जारी है। वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल, बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।
CBI ने निलंबित IPS अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) का नया केस दर्ज किया है. भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. भुल्लर को पहले 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. तलाशी में 7.5 करोड़ नकद, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां, 2 महंगी कारें, 100 लीटर शराब और 50 संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे. अब CBI ने उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है.
---विज्ञापन---
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि कल SIR के नाम पर क्या हुआ और आप सभी जानते हैं कि आज दिनहाटा में क्या हुआ। अगर इसके लिए किसी को ज़िम्मेदार ठहराया जाना है, तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। SIR की घोषणा दो दिन पहले हुई थी और पिछले 48 घंटों में दो लोगों की जान चली गई है। आज मैं प्रदीप कर के घर आया हूं। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि SIR और NRC मेरी मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं, इसलिए अगर इसके लिए कोई ज़िम्मेदार है तो वह गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं.
मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भूमि छत्रपति शिवाजी महाराज की है। उन्होंने न केवल समुद्री सुरक्षा की नींव रखी, बल्कि अरब सागर में व्यापार मार्गों पर भारत का प्रभुत्व भी स्थापित किया. भारत की एक और विशेषता है. हमारा जीवंत लोकतंत्र और विश्वसनीयता। जब वैश्विक समुद्र अशांत होता है तो दुनिया एक स्थिर प्रकाशस्तंभ की तलाश करती है। और भारत ऐसे प्रकाशस्तंभ की भूमिका को पूरी मजबूती से निभा सकता है.
---विज्ञापन---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 में भाग लिया।
एक राष्ट्रीय निशानेबाजी खिलाड़ी के साथ कथित छेड़छाड़ पर मोदीनगर एसीपी अमित सक्सेना ने कहा, “एक निशानेबाजी खिलाड़ी से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र में एथलीट के पिता की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. उसकी पहचान शामली जिले के संजीव के बेटे अंकुर के रूप में हुई है, जो मोदीनगर क्षेत्र के स्पर्श अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता है. मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है.”
---विज्ञापन---
छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के बहादुर के-9 कुत्ते “ईजीओ” को आज दोरनपाल मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री कुलमन घीसिंग ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच विद्युत क्षेत्र में चल रहे सहयोग को और मज़बूत करने पर चर्चा हुई। विद्घुत मंत्रालय ने बताया कि पावरग्रिड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच इनारुवा (नेपाल) – न्यू पूर्णिया (भारत) 400 केवी क्रॉस-बॉर्डर ट्रांसमिशन सिस्टम और लमकी (दोदोधारा) (नेपाल) – बरेली (भारत) 400 केवी क्रॉस-बॉर्डर ट्रांसमिशन सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुआ है।
---विज्ञापन---
यूपी में राजधानी लखनऊ में फायरिंग कांड हुआ। शहीद पथ पर चलती कार से अंधाधुंध फायरिंग हुई। पुरानी रंजिश में बदमाशों ने युवक पर गोलियां झोंकी। पीड़ित की कार पर गोली लगी। आरोपी रितिक पोखाल उर्फ भोला पर फायरिंग का आरोप लगा। फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर दबंगई वाली रील पोस्ट की। कैप्शन में लिखा कि अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है।
युवा कांग्रेस आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दिल्ली में हुई कृत्रिम बारिश को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
---विज्ञापन---
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला वायुसेना स्टेशन पर वापस आ गई हैं। आज उन्होंने फाइटर जेट राफेल में उड़ान भरी है।
फिलहाल दिल्ली में क्लाउड सीडिंग रोक दी गई है। | आज के लिए नियोजित क्लाउड-सीडिंग गतिविधि को बादलों में अपर्याप्त नमी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह प्रक्रिया सही वायुमंडलीय परिस्थितियों पर निर्भर है। आईआईटी कानपुर ने बताया कि दिल्ली भर में स्थापित निगरानी केंद्रों ने कणिकाओं और नमी के स्तर में वास्तविक समय में होने वाले बदलावों को दर्ज किया। आंकड़ों से पता चलता है कि PM2.5 और PM10 सांद्रता में 6 से 10 प्रतिशत की मापनीय कमी आई है, जो दर्शाता है कि सीमित नमी की स्थिति में भी, क्लाउड सीडिंग वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान दे सकती है।
---विज्ञापन---
मुंबई एनसीबी ने ड्रग मामले में फरार आरोपी दानिश चिकना को गिरफ्तार किया। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को गोवा में एमडी ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया।
मप्र में बीजेपी ने भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने जारी पत्र में कहा कि शौकत मोहम्मद खान के विरुद्ध किए गए आपराधिक कृत्य की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।
---विज्ञापन---
हरियाणा के अंबाला एयरबेस से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर जेट से उड़ान भरी है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू फाइटर जेट सुखोई में भी उड़ान भर चुकी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला दौरे पर हैं। वह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरेंगी।
watch | Haryana | President Droupadi Murmu receives a guard of honour at the Ambala Air Force Station. She will shortly take a sortie in the Rafale aircraft. pic.twitter.com/aA6eHU37sP
— ANI (@ANI) October 29, 2025
---विज्ञापन---
मप्र के इंदौर में बीजेपी कार्यालय के बाहर काफी हंगामा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोती है। बता दें कि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें शामिल नहीं नेता नाराज हो गए। लोगों ने सुमित मिश्रा का पोस्टर भी जलाया। इसके अलावा 28 नेताओ ने इस्तीफा दे दिया।
महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है।
---विज्ञापन---
Breaking News: आज 29 अक्टूबर है। यूपी के पीलीभीत में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। सीजफायर के बाद गाजा-इजरायल के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा। इजरायली सेना पर हमले के बाद गाजा में एयर स्ट्राइक हुई है। इसमें कई लोग मारे गए। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज अंबाला दौरे पर हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर वह गार्ड ऑफ हॉनर लेंगी। इस दौरान वह राफेल में सफर का अनुभव करेंगी।
---विज्ञापन---
मप्र के इंदौर में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें शामिल नहीं नेता नाराज हो गए। इसके चलते 28 नेताओ ने इस्तीफा दे दिया।
---विज्ञापन---
आज की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बनें रहें लाइव ब्लॉग के साथ...
---विज्ञापन---