Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माहौर क्षेत्र में हुआ भीषण सड़क हादसा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रियासी जिले के माहौर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. ईको वाहन माहौर से गुल की ओर जा रही थी, तभी रामाकुंडा मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा.
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल बंगाल दौरे पर रहेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल बंगाल दौरे पर जाएंगे. वाम मोर्चा ने प्रार्थियों की तीसरी लिस्ट जारी की है और 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समुद्र में फंसे जहाजों को लेकर क्या बोले ट्रंप?
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "मैं बस यही चाहता हूँ कि सिस्टम में जितना हो सके, उतना ज़्यादा तेल मौजूद हो... वहाँ समुद्र में ऐसे जहाज़ मौजूद हैं जो तेल से लदे हुए हैं। उन्हें वहीं रोके रखने के बजाय, मैं चाहूँगा कि वह तेल सिस्टम में चला जाए। ईरान को मिलने वाली कोई भी छोटी-मोटी रकम इस युद्ध में कोई फ़र्क नहीं डालने वाली है..."
(स्रोत: US Network Pool, Reuters के ज़रिए)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में LPG को लेकर कोई समस्या नहीं है- गिरिराज सिंह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री ने देश की संसदीय प्रणाली में सभी राजनीतिक दलों से एकजुट रहने का आग्रह किया है, संसद से एक ही आवाज़ सुनाई देनी चाहिए... कांग्रेस हर चीज़ में राजनीति देखती है... देश में LPG को लेकर कोई समस्या नहीं है; देश में केवल एक ही समस्या है, वह है LoP (विपक्ष के नेता) की समस्या। विपक्ष के नेता कहाँ रहते हैं, यह केवल वही जानते हैं; देश में LPG की कोई समस्या नहीं है, अगर देश में कोई समस्या है तो वह LoP की समस्या है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के राज्यपाल ने मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा मंजूर किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के राज्यपाल ने मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा मंजूर किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांसद राघव चड्ढा ने डेली डाटा रोलओवर की उठाई मांग, एक्स पर दी जानकारी
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि दूरसंचार कंपनियां 1.5GB, 2GB या 3GB जैसी 'दैनिक डेटा सीमा' वाले रिचार्ज प्लान पेश करती हैं, जो हर 24 घंटे में रीसेट हो जाते हैं। पूरा भुगतान करने के बावजूद, बचा हुआ डेटा आधी रात को समाप्त हो जाता है। आपको 2GB का बिल मिलता है। आप 1.5GB का उपयोग करते हैं। शेष 0.5GB दिन समाप्त होते ही गायब हो जाता है। कोई रिफंड नहीं, कोई रोलओवर नहीं। बस खत्म। यह कोई संयोग नहीं है। यह नीति है। अनावश्यक रूप से उपयोग करें, या आधी रात तक इसे खो दें।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: होर्मुज स्ट्रेट पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में मिडिल ईस्ट पर अपना संबोधन दिया। कहा कि इस समय होर्मुज स्ट्रेट चुनौतती बना है। इसके बाद भी हम पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मिडिल ईस्ट पर लोक सभा में बोले पीएम मोदी
लोक सभा में पीएम मोदी ने संबोधन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कच्चे तेल, गैस प्रभावित इलाके से आते हैं। पश्चिमी एशिया की हालत चिंताजनक है। बड़ी संख्या में भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने किया संबोधन
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय एजेंडा की ओर' सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रूस वर्तमान वार्षिक व्यापार को 68.7 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक संतुलित और सतत तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में, हमें भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने, गैर-टैरिफ बाधाओं और विनियामक अड़चनों को दूर करने और कुशल भारतीय कार्यबल का उपयोग करने के प्रयासों को जारी रखना चाहिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा में फंस गई टूरिस्टों की कार
गोवा के वागाटर बीच पर गुजरात से आए टूरिस्ट समुद्र में अपनी नई SUV कार धो रहे थे। समुद्र में हाई टाइड होने के कारण देखते देखते समुद्र की लहरों ने कार को अपने अंदर ले लिया। हालात ऐसे हो गए कि कार कई मीटर अंदर समुद्र के चली गई। घबराए पर्यटकों ने लोकल प्रससहन और पुलिस को जानकारी दी तो जेसीबी मशीन लगाकर कार को बाहर निकलना पड़ा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी कैबिनेट की हुई बैठक
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली विधान सभा के बाहर अतिशि ने किया प्रदर्शन
दिल्ली में विपक्ष की नेता आतिशी समेत आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर 'लोकतंत्र की प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा' निकाली। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी विधायकों के निलंबन और विधानसभा परिसर में उनके कथित प्रवेश निषेध के खिलाफ था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सपा ने यूपी सरकार पर साध निशाना
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक मिनट 12 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया है इस वीडियो के माध्यम से समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया पर हाल में हुई अपराध की घटनाओं के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी लोक सभा में 2 बजे देंगे संबोधन
लोक सभा में पीएम मोदी 2 बजे संबोधन देंगे। इस दौरान पीएम मोदी मिडिल ईस्ट हालात पर अपनी बात रखेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:आर जी कर अस्पताल में फिर एक मौत
आर जी कर अस्पताल में एक बार फिर मौत का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हृदय और सांस (respiratory) से जुड़ी समस्या के कारण सोमवार देर रात करीब ढाई बजे 60 वर्षीय विश्वजीत सामंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्हें इमरजेंसी ट्रॉमा केयर में भर्ती किया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के बाद उन्हें इंजेक्शन दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी नाक से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई।
इसी दौरान मरीज को शौचालय जाने की जरूरत महसूस हुई। आरोप है कि उस समय ट्रॉमा केयर के अंदर मौजूद शौचालय की स्थिति खराब थी और लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। ऐसे में अस्पताल कर्मियों ने उन्हें ट्रॉमा केयर के बाहर गेट के पास स्थित शौचालय में जाने को कहा। परिजनों का दावा है कि मरीज को पैदल चलाकर दूसरी मंजिल तक उस शौचालय में ले जाया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शरद पवार विधायकों के साथ करेंगे डिनर
राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार की ओर से आज महाविकास आघाड़ी (MVA) के विधायकों के साथ “डिनर डिप्लोमेसी” का आयोजन किया गया है।
राज्यसभा सांसद के रूप में चुने जाने के बाद MVA के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से इस डिनर का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम आज शाम 7 बजे यशवंतराव चव्हाण सेंटर में आयोजित किया गया है।
अब सवाल यह है कि यह मुलाकात केवल औपचारिक रहेगी या फिर इसके जरिए आगामी राजनीतिक रणनीति और समीकरणों पर भी चर्चा होगी—इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र विधान परिषद में आज 9 विधायकों का कार्यकाल खत्म
महाराष्ट्र विधान परिषद में आज 9 विधायकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 9 विधायकों में उद्धव ठाकरे, नीलम गोरहे, अमोल मिटकरी, एनसीपी SP के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे का नाम शामिल है। उद्धव ठाकरे का आज विधान परिषद में आखिरी दिन होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में हुई हल्की बारिश
दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कृष्णा मेनन मार्ग के आसपास के इलाके के दृश्य।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम योग ने लगाया जनता दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन किए और लोगों की शिकायतें सुनीं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम रेखा गुप्ता ने भगत सिंह जी की प्रतिमा का किया अनावरण
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य दिल्ली मंत्रियों के साथ शहादत दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाल किला के पास ब्लास्ट मामले में जम्मू कश्मीर में छापेमारी
दिल्ली के लाल किले विस्फोट मामले के संबंध में एनआईए की टीमों ने जम्मू और कश्मीर में हंदवारा के गुलोरा इलाके में एक व्यवसायी के आवास पर छापा मारा। अधिकारियों ने परिसर की तलाशी ली और दस्तावेजों और उपकरणों की जांच की। तलाशी अभी जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी
लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वडोदरा में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन में शामिल होंगे।
Breaking news: आज 23 मार्च है। दिल्ली में विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होगी। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वडोदरा में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं लोक सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) बिल 2026 पेश करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एक कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित करेंगे। यूपी के सुल्तानपुर में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की अगली सुनवाई आज होगी।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines