Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC ने पश्चिम बंगाल में सोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 11 मई को नबन्ना सभागढ़ में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे सुवेंदु अधिकारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: थलापति बतौर तमिलनाडु CM कल दोपहर 3.15 बजे शपथ लेंगे
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए TVK चीफ सी. जोसेफ विजय कल दोपहर 3.15 बजे शपथ लेंगे: सूत्र pic.twitter.com/1j3LTze243
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TVK कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर पटाखे फोड़े
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉ. सुब्रत गुप्ता (रिटायर्ड) को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IUML नेता चेन्नई में TVK चीफ विजय के आवास पर पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एक बार फिर गवर्नर से मुलाकात करेंगे थलापति
TVK नेता एक बार फिर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग यकनी IUML दफ्तर पहुंचे है. कल इस पार्टी ने समर्थन देने से विजय को इनकार कर दिया था. बहुमत वाले 118 विधायकों के समर्थन का आंकडा लेकर Vijay चौथी बार राज्यपाल से कुछ ही देर में मुलाकात करने वाले हैं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: VCK ने TVK को दिया पूरा समर्थन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल कर्नाटक और तेलंगाना दौरा पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री Narendra Modi 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। हैदराबाद में प्रधानमंत्री लगभग ₹9,400 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 10-11 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री Narendra Modi 10-11 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे, जो पुनर्निर्मित Somnath Temple के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में विशेष महापूजा, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हुई झमाझम बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस और यूक्रेन में 4 दिन का युद्धविराम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया है कि रूस और यूक्रेन के बीच आज कल और परसों युद्धविराम रहेगा। यह रूस में आज होने वाले विक्ट्री डे सेलिब्रेशन के मौके पर किया गया। इन 4 दिन में दोनों देश एक दूसरे के1000-1000 कैदियों का आदान प्रदान करेंगे। मैंने पुतिन और जेलेंस्की दोनों से खुद बात की और वे तैयार हो गए। रूस-युक्रेन युद्ध को पूरी तरह खत्म करने के लिए बातचीत सफलता की ओर बढ़ रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज रूस मना रहा विक्ट्री डे
आज रूस अपना विक्ट्री डे मना रहा है। यह उत्सव 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी पर रूस की जीत का जश्न है। लेकिन इस बार यह उत्सव सीमित और फीका है। रूस पर पिछले 4 साल से जारी यूक्रेन युद्ध का असर दिख रहा है। पहली बार 20 वर्षों में क्रेमिलन में होने वाली परेड में कोई टैंक, मिसाइल या भारी हथियार नहीं दिखेंगे।
यूक्रेन के ड्रोन हमलों की आशंका से रेड स्क्ववेयर पर भारी उपकरण नहीं लाए जा रहे। लॉजिस्टिक चुनौतियां भी हैं। रक्षा मंत्रालय ने युद्ध के कारण संसाधनों पर दबाव बताया है। यूक्रेन युद्ध के कारण सैन्य साजोसामान और उपकरण मोर्चे पर व्यस्त हैं। सैनिक मार्च तो होंगे लेकिन पहले की अपेक्षा कम सैनिक ही हिस्सा ले पाएंगे। फाइटर जेट्स की उड़ानें भी सीमित कर दी गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में सीएम के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की गोपनीयता की शपथ ली है। इन मंत्रियों में दिलीप घोष,अग्निमित्र पॉल, खुदीराम टुडू, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया शामिल हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में ये लोग रहे मौजूद
राज्यपाल आर एन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के 9वें CM पद की शपथ दिलाई। समारोह में PM मोदी, HM शाह, RM राजनाथ, नितिन नवीन, शिवराज सिंह चौहान, चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमांता, सम्राट चौधरी, भजनलाल शर्मा, रेखा गुप्ता सहित 20 राज्यों के CM, दिनेश त्रिवेदी, मिथुन चक्रवर्ती, रामदास अठावले, विभिन्न राज्यों से आए कई सांसद, सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, राज्य की कई विभूतियां उपस्थित रहीं। समारोह को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने संबोधित किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री
सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुवेंदु ने बंगाली भाषा में शपथ ग्रहण करके अपने समर्थकों को खुश किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता सम्मानित
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता को शॉल भेंट करके सम्मानित किया और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परेड ग्राउंड में पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वे शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत 21 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। भारी संख्या में भाजपा समर्थकों का हुजूम भी उमड़ा हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में BJP सरकार बनने पर PM मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि आज पोचीशे बोइशाख के विशेष अवसर पर गुरुदेव टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक विशिष्ट दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी।
उन्होंने मानवता की गहरी भावनाओं और हमारी संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। उन्होंने हमारे समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके विचार हमारे मन को प्रकाशित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कोलकाता
बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से होते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे। रास्ते में उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुशियों के शहर में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के 'दोहरे इंजन' युग की शुरुआत है। 'सोनार बांग्ला' युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो रहा है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान-अमेरिका क्रॉस फायरिंग की चपेट में आया भारतीय जहाज
ईरान और अमेरिका के बीच समुद्र में हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान भारतीय जहाज डूब गया। हादसे में देवभूमि द्वारका के गांव सलाया का एक क्रू मेंबर अपनी जान गंवा बैठा। दुबई से यमन जा रहा मालवाहक जहाज 'MSV अल फैजे नूरे हादसे का शिकार हुआ। सुलेमानी-1' अचानक फायरिंग की चपेट में आ गया। समुद्र के बीचों-बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पानी में डूबने लगा।
इस दौरान जहाज के इंजन रूम में तैनात सलाया निवासी युवक अल्ताफ तालब केर की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जहाज पर सवार अन्य 17 खलासी (नाविकों) को पास के एक अन्य जहाज ने बचा लिया। वे सभी सुरक्षित रूप से दुबई पोर्ट पहुंच गए हैं। इस घटना के बाद 'इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन' के सचिव आदम भाया ने भारत सरकार को ईमेल के माध्यम से हादसे की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मृतक युवक अल्ताफ के शव को जल्द से जल्द उनके वतन भारत लाने की व्यवस्था की जाए और दुबई में मौजूद अन्य सभी सुरक्षित नाविकों को तत्काल भारत वापस लाया जाए। साथ ही डेथ सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी कागजी कार्रवाई को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में AC सर्विस सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट
गाजियाबाद में पटेल नगर स्थित AC सर्विस सेंटर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। रात 3:05 बजे फायर विभाग को आग लगने की सूचना मिली। तीन मंजिला बिल्डिंग में रखे गैस सिलेंडर और AC कंप्रेसर में लगातार धमाके होने से दहशत फैल गई। लेकिन 8 फायर टेंडरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 2 कार और 10 मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर 80 वर्षीय त्रिलोकी नाथ का शव बरामद हुआ, जो सर्विस सेंटर के मालिक ओंकार तोमर का है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में आज होगा सुवेंदु अधिकारी का राजतिलक
पश्चिम बंगाल में आज बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। मुख्यमंत्री पद की शपथ सुवेंदु अधिकारी लेंगे। वहीं अग्निमित्रा, निसिथ को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी-NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Today Breaking News in Hindi: आज 9 मई दिन शनिवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनेगी और सुवेंदु अधिकारी बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। आजादी के बाद बंगाल में पहली बार BJP की सरकार बन रही है और सुवेंदु को BJP का पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
वहीं तमिलनाडु में आज VCK पार्टी एक्टर विजय की TVK को समर्थन देने को लेकर ऐलान करेगी। इधर, आज आज केरल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के 2 दावेदार रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
9 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines