Live Updates
Breaking News in Hindi LIVE Updates: म्यांमार में भीषण धमाका
उत्तरी म्यांमार में एक इमारत में हुए धमाके में 55 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली में दिखा 2026 का दुर्लभ ब्लू मून
Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूपी के मुरादाबाद में बारिश से हुआ जलभराव
Breaking News in Hindi LIVE Updates: 5 जून को दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज म्यांमार के राष्ट्रपति से मिले NSA अजीत डोभाल
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री कल सुबह 11 बजे नबन्ना में शपथ लेंगे
Breaking News in Hindi LIVE Updates: तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुंडई मोबिस फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में लगी आग
Breaking News in Hindi LIVE Updates: मुंबई के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक गोदाम में लगी आग
Breaking News in Hindi LIVE Updates: मोहाली में सरकारी कर्मचारियों ने सीएम मान के खिलाफ निकाला मार्च
Breaking News in Hindi LIVE Updates: TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी से की मुलाकात
Breaking News in Hindi LIVE Updates: TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की, जिनके ऊपर आज कथित तौर पर चंडीतला पुलिस स्टेशन के पास हमला हुआ था।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: एनआईए के डिप्टी एसपी की सड़क हादसे में मौत
Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एनआईए के डिप्टी एसपी की मौत हो गई. जबकि उसके साथ मौजूद महिला घायल हो गई. दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई.
पुलिस के अनुसार पंजाब के मोहाली के रहने वाले NIA के डिप्टी एसपी 32 साल के ईशान मेहरा अपनी महिला मित्र पूनम के साथ बाइक से दिल्ली से बाजपुर की ओर जा रहे थे. रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी बाइक कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के सामने हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर में बाइक पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद क्या बोले कांग्रेस विधायक कशप्पनवर
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बेंगलुरु : कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद, कांग्रेस विधायक कशप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने कहा, "कई दावेदार हैं, और मैं भी उनमें से एक मजबूत दावेदार हूँ। 2023 में जब सरकार बनी थी, तब मुझसे वादा किया गया था कि ढाई साल बाद मुझे किसी पद के लिए बुलाया जाएगा... मुझे उम्मीद है... आज मैंने उनसे (डीके शिवकुमार से) अनुरोध किया... अब सिर्फ हाई कमान ही फ़ैसला करेगा..."
Breaking News in Hindi LIVE Updates: टीबीआरएल में हाई कैलिबर बम का सफल परीक्षण
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पंचकूला के रामगढ़ स्थित डीआरडीओ की इकाई टीबीआरएल में रविवार को हाई कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया गया। यह ट्रायल वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और निगरानी में संपन्न हुआ।
परीक्षण को देखते हुए टीबीआरएल, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले ही हाई अलर्ट जारी कर दिया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई और लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई थी।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: यात्री के बैग से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस हुए बरामद
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को सुरक्षा चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीआईएसएफ के जवानों ने मुंबई जाने वाले एक यात्री के बैग से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए. एयरपोर्ट की हाई-लेवल सिक्योरिटी को ठेंगा दिखाकर विमान में सवार होने की कोशिश कर रहे इस यात्री को सुरक्षाबलों ने ऑन-द-स्पॉट दबोच लिया. इसके साथ ही, शनिवार को ही एक अन्य मामले में चेकिंग के दौरान एक युवती के बैग से भी कारतूस का खोखा मिलने से हड़कंप मच गया.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किया गया है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रधानमंत्री आवास पर आज होगी बैठक
Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रधानमंत्री आवास पर आज बैठक होगी. ये बैठक शाम 5:30 बजे होगी. बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत अन्य नेता भी शामिल होंगे. राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा संभव.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: CM ममता बनर्जी पर उन्नाव BJP सांसद साक्षी महाराज का बयान
Breaking News in Hindi LIVE Updates: CM ममता बनर्जी पर उन्नाव BJP सांसद साक्षी महाराज ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में जंगलराज था, जनता त्राहि त्राहि कर रही थी. पश्चिम बंगाल में जंगलराज समाप्त हुआ है, रामराज्य की स्थापना हुई है. शासक हत्यारा था लेकिन तब जब ममता बनर्जी की सत्ता थी तब. सपा व कांग्रेस राजनीतिक साजिश करती आई हैं. राजनीतिक साजिश से कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया. राजनीतिक साजिश के कारण ही अयोध्या में रामभक्तों की लाशें पाई गई थी. BJP साजिश नहीं करती है, पारदर्शिता के साथ काम करती है.'
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुणे जहरीली शराब कांड में मरने वालो की संख्या हुई 19
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पुणे जहरीली शराब कांड में अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: विजय सिन्हा और शाहनवाज हुसैन पीएम मोदी के मन की बात एपिसोड सुनते हुए
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बिहार के मंत्री विजय सिन्हा, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड सुना।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: छत्तीसगढ़ सीएन ने सुना पीएम के 'मन की बात' एपिसोड
Breaking News in Hindi LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 134वें एपिसोड को सुना.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में PM मोदी ने कही ये बात
Breaking News in Hindi LIVE Updates: 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में PM मोदी ने कहा, "...कुछ दिन पहले, झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन हुआ था... इस दौरान, 4 अलग-अलग इवेंट्स में 4 नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरिंदरवीर सिंह, विशाल TK, तेजस्विन शंकर, देव मीना और कुलदीप कुमार ने अलग-अलग कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाए। मैं उन्हें पूरे दिल से बधाई देता हूँ..."
वे यह भी कहते हैं, "सिर्फ़ 2 दिनों के अंदर, 100-मीटर रेस का नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। जिन 2 एथलीट्स ने यह कमाल का कारनामा किया, वे हैं गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर। मैंने सोचा कि इस बार 'मन की बात' में, चलिए इन 2 एथलीट्स से बात करते हैं..."
(स्रोत: YouTube/Narendra Modi)
Breaking News in Hindi LIVE Updates: 5 जून को होगा असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार
Breaking News in Hindi LIVE Updates: असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को होगा. इसकी जानकारी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से दी गई.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
Breaking News in Hindi LIVE Updates: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बने. आज उन्होंने अपना पदभार संभाला.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का मर्डर केस सुलझा
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पंजाब के जालंधर में बीते दिन हुए RTI एक्टिविस्ट के कत्ल का मामला सुलझ गया. पंजाब पुलिस ने कुछ ही घंटों में इसे सुलझा दिया. रिश्तेदारों ने ही सिमरनजीत सिंह का कत्ल किया था. यहां जमीन के पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते किया सिमरनजीत का कत्ल हुआ था.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के साथ हुई हिंसा मामले में 5 लोग गिरफ्तार
Breaking News in Hindi LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि ये सभी स्थानीय लोग हैं, जिन्होंने सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी की यात्रा के दौरान उनका विरोध किया और उनसे गाली-गलौज की. सोनारपुर थाने में इस मामले में विशेष केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पांचों आरोपियों को घटना के अगले दिन गिरफ्तार किया.
सोनारपुर पुलिस ने बताया कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान उन पर हुए कथित हमले और दुर्व्यवहार के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते कल पांच स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सोनारपुर पुलिस स्टेशन में एक विशिष्ट मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इन स्थानीय लोगों को दबोचा, जिन्होंने अभिषेक बनर्जी का घेराव किया था.
Breaking News in Hindi LIVE Updates: चीफ ऑफ डिफेंस को गार्ड ऑफ ऑनर
Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को साउथ ब्लॉक लॉन्स पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास के खिलाफ BNS की धारा के तहत FIR दर्ज
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बिधाननगर पुलिस ने फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के आयोजक शताद्रु दत्ता की शिकायत के बाद, पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास के खिलाफ BNS की धारा 3(5), 308(2), 318(4), 351(2) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुफ्त टिकटों के लिए धमकियां दी गईं और जबरन वसूली की गई, जिन्हें बाद में कथित तौर पर काला बाज़ारी में बेच दिया गया।
Breaking News in Hindi LIVE Updates: सूर्या चौहान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर
Breaking News in Hindi LIVE Updates: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 11वीं क्लास के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया. गाजियाबाद पुलिस द्वारा असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं. रविवार को वो म्यांमार-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप का रविवार सुबह ताजमहल देखने का कार्यक्रम है. वो यहां करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगी.
केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR&D) के सचिव और डीआरडीओ चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. यह जिम्मेदारी 31 मई 2026 को डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी होगी.
भारत वियतनाम के बीच डील
भारत ने वियतनाम को अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ देने के लिए करीब 60 अरब रुपये का रक्षा समझौता किया है, जिसकी पुष्टि रक्षा सचिव ने पहली बार सिंगापुर के शांगरी-ला डायलॉग में सार्वजनिक रूप से की. फिलीपींस और इंडोनेशिया के बाद वियतनाम भारत से यह मिसाइल खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है.
तीन राज्यों के दौरे पर उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर का दौरा करेंगे. इसके बाद वह कर्नाटक के बेल्थंगडी में स्थित श्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह केरल के कोट्टायम में दीपिका मलयालम दैनिक के 140वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे. वह कन्नूर में राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर द्वारा आयोजित एक निजी समारोह में भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134वां संस्करण रविवार को प्रसारित होगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं. हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. यह यात्रा राष्ट्रपति मिन की मौजूदा पद पर भारत की पहली यात्रा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
46 secs agoअमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
35 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
59 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines