---विज्ञापन---
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कांग्रेस मुख्यालय में आज शिक्षा चिकित्सा सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर चर्चा करने के बाद ही फैसला लेंगे। वरिष्ठ नेताओं से भी राय-मशविरा करेंगे। फैसला जो भी लिया जाएगा, वह राज्य के हित में होगा और सभी को उसका समर्थन करना होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में जबलपुर क्रूज हादसे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बरगी डैम में क्रूज पलटने की घटना मौसमी चक्रवात के कारण हुई। मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दूबे, ADG, तमाम अधिकारी, NDRF, SDRF सब मौके पर हैं। 29 लोग बचाए जा चुके हैं और 9 लोगों के शव मिल चुके हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
---विज्ञापन---
पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया गया है। पाकिस्तान से संगठन को ऑपरेट करने वाला कश्मीर का हिजबुल आतंकवादी सज्जाद अहमद इस्लामाबाद में मृत पाया गया है। उसके साथियों ने किसी अज्ञात शख्स पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट लिखकर कोकीन जब्त करने पर मुंबई पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में एक बड़े इंटरनेशनल नारकोटिक्स रिंग पर कार्रवाई की है। करीब 1745 करोड़ रुपये की 349 किलो हाई-ग्रेड वाली कोकीन जब्त की गई है। एजेंसी ने एक छोटे कंसाइनमेंट का पता लगाकर बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस सफलता के लिए NCB की टीम को बधाई।
---विज्ञापन---
आज पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र लगेगा, जिसमें मौजूद रहने के लिए AAP ने अपने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया है। वहीं पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है। अमरिंदर सिंह राजा वरिंग की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन होगा।
उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों में भारी बारिश हुई। भयंकर आंधी-तूफान आया और बिजली गिरी। इससे हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या 24 हो गई है। 15 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के लिए निर्देश दिया है।जन हानि, पशु हानि और घायलों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है।
---विज्ञापन---
स्लोवेकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक तेल कीमतें अब ट्रंप की नींद के शेड्यूल पर टिकी हुई हैं। फिको ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर वे अच्छे से सोते हैं तो तेल की कीमतें गिर जाती हैं।
अगर रात के 3 बजे नींद खराब हो और कोई बयान दे दिया तो तेल की कीमतें अपने आप चढ़ जाती हैं। यह बयान 62 दिनों से चल रहे युद्ध के बीच आया है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था एक व्यक्ति के मूड पर निर्भर हो चुकी है। फिको ने इसे ट्रंप की नीतियों की आलोचना के रूप में पेश किया, लेकिन अनजाने में 2026 की सबसे सटीक तेल ट्रेडिंग रणनीति बयां कर दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ युद्ध को लेकर जो भी फैसला लें, लेकिन इजरायल को आगे की लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने इजरायल को 6500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी। इससे लदे दो कार्गो जहाज अशदोद और हाइफा पहुंचे। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के 60 दिन में 115600 टन+ सामग्री पहुंची थी।अमेरिका में नए हमलों पर बहस के बावजूद इजरायल को युद्धस्तर आपूर्ति जारी है।
---विज्ञापन---
Today Breaking News in Hindi: आज एक मई 2026 दिन शुक्रवार है। आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस है और आज बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस मौके पर आज देशभर में विशेष पूजा, ध्यान और प्रवचन कार्यक्रम होंगे। इसी मौके पर आज लद्दाख में गौतम बुद्ध के अवशेषों के लोग दर्शन कर पाएंगे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। वहीं आज से दिल्ली में ई-रिक्शा का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा।
---विज्ञापन---
यह फैसला इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन ने लिया है, लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं किया है। उधर, देश की वित्त मंत्री सीतारमण आज से सिक्किम के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इधर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आज ओडिशा में 1700 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---